विज्ञापन

अक्षय कुमार को 10 साल बाद हुआ था अपनी बड़ी गलती का अहसास, बोले- 'जब मुड़ कर देखा तो लगा खुद को थप्पड़ मार लूं'

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को प्रमोट कर रहे हैं. इसी फिल्म की प्रमोशन के दौरान उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में अपनी इस गलती के बारे में बताया.

अक्षय कुमार को 10 साल बाद हुआ था अपनी बड़ी गलती का अहसास, बोले- 'जब मुड़ कर देखा तो लगा खुद को थप्पड़ मार लूं'
अक्षय कुमार को अपने शरुआती 10 साल पर आया था गुस्सा!
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बहुत जल्द 'वेलकम टू द जंगल' के साथ स्क्रीन पर आ रहे हैं. इस फिल्म की प्रमोशन के दौरान अक्षय ने पीटीआई से एक खास बातचीत में अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया और बताया कि इंडस्ट्री में करीब 35 साल बिताने के बाद उन्हें अब लगातार एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है. नहीं तो एक वक्त ऐसा था जब वह लगातार एक्शन फिल्में कर रहे थे और दर्शकों के माइंड में उनकी वही इमेज सेट हो गई थी.

खुद को थप्पड़ मारने की सोच रहे थे अक्षय कुमार!

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए अक्षय ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल काम करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे एक्शन स्टार की इमेज में फंस गए हैं और उन्हें इससे बाहर निकलने की जरूरत है. उन्होंने कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस और हॉरर-कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्में करके खुद को एक सांचे से बाहर निकाला. उन्होंने कहा, "पैंतीस साल बहुत लंबा समय होता है... 35 साल का करियर होना लाखों या करोड़ों में एक मौका होता है. मुझे उम्मीद है कि मैं आगे बढ़ूंगा और 40 साल का आंकड़ा पार करूंगा. मेरी दुआ है कि मैं मरने से ठीक पांच मिनट पहले तक शूटिंग करता रहूं. शुरुआत में, जब मैं इंडस्ट्री में आया था तो मैं सिर्फ पैसे कमाना चाहता था."

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन 10 साल बाद जब मैंने अपनी फिल्में देखीं तो मेरा मन किया कि खुद को थप्पड़ मारूं. मैंने सिर्फ एक्शन रोल किए थे और किसी को नहीं लगता था कि मैं कुछ और भी कर सकता हूं. मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद को बदलने की जरूरत है और मैं अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहता हूं. फिर मैंने 'हेरा फेरी', 'धड़कन', 'मुझसे शादी करोगी', 'टॉयलेट... एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसी फिल्में कीं. मैंने लगातार खुद को बदला है."

जल्द लेकर आ रहे हैं वेलकम टू द जंगल

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को रिलीज हो रही है. इसे नीरज वोरा ने लिखा है और फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.'वेलकम टू द जंगल' एक 'नकली फिल्म' की कहानी है जिसकी शूटिंग जंगल में हो रही है, जहां कास्ट और क्रू को गलती से आर्मी के जवान समझ लिया जाता है और डाकुओं के साथ अचानक भिड़ंत हो जाती है.

यह भी पढ़ें: किसकी तरह दिखता है कैटरीना कैफ का बेटा? दादा श्याम कौशल ने बताया कैट या विक्की किस पर गया है लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Welcome To The Jungle, Entertainment, Bollywood, Akshay Kumar  age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com