विज्ञापन

Jana Nayagan Box Office Collection: जन नायगन का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, स्पाइडर मैन के जाले भी ढीले नहीं कर पाए थलापति की पकड़

Jana Nayagan Box Office Collection: थलापति विजय की फिल्म जन नायगन, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के आने के बाद भी हल्की नहीं पड़ी है. जानें 12 दिन में कितनी हुई कमाई.

Jana Nayagan Box Office Collection: जन नायगन का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, स्पाइडर मैन के जाले भी ढीले नहीं कर पाए थलापति की पकड़
Jana Nayagan Box Office Collection: जन नायगन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

Jana Nayagan Box Office Collection: तमिलनाडु के सीएम और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी फिल्म जन नायगन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहे हैं. एक शानदार ओपनिंग के बाद इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है. सैकनिल्क पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म की ग्रॉस कलेक्शन 209.53 करोड़ हो गई है और नेट कलेक्शन 179.45 करोड़ पहुंच गई है.

अगर जन नायगन की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 12वें दिन ठीक-ठाक परफॉर्म किया. इसकी कमाई 1 करोड़ रही. इसके साथ ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ हो गई है. इससे अब अगर कुल आंकड़ा देखें तो वर्ल्डवाइड जन नायगन की कमाई 301.35 करोड़ हो गई है.

थलापति की आखिरी फिल्म जन नायगन!

एच विनोद के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी विजय के जेल से बाहर आने से शुरू होती है. जिस जेल में विजय बंद होते हैं, उसका कत्ल हो जाता है और उसकी बेटी को विजय गोद ले लेते हैं. वहीं दूसरी तरफ इंडियन नेवी पर अटैक होता है, जिसे इसे बॉबी देओल अंजाम देते हैं. जन नायकन में एक टेडी बीयर टॉय भी है, जिससे जुड़ा एक रहस्य भी है. फिल्म में ममता बैजू ने उस जेलर की बेटी का रोल किया है जिसकी परवरिश थलापति करते हैं. लेकिन कुछ ऐसा होता है कि ममता बैजू की जान खतरे में आ जाती है. फिर दिखता है थलापति का विकराल रूप. थलापति की एक बैक स्टोरी भी है. फिल्म में भी विजय के किरदार का नाम थलापति है. पूजा हेगड़े और विजय का लव एंगल है. कुल मिलाकर कहानी में बहुत नयापन नहीं है, लेकिन थलापति के फैन्स के लिए ये तीन घंटे तीन मिनट की फिल्म बेजोड़ होगी. फिल्म का हर सीन विजय को डेडिकेटेड है. शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म में विजय ही विजय नजर आते हैं. उनका एक्शन अवतार से लेकर डांस दिखाया गया है, जो थलापति के फैंस के लिए ट्रीट है. 

यह भी पढ़ें: खिलाड़ी जैसी हिट फिल्म ठुकराई, जिस फिल्म के साथ देखे डेब्यू के सपने वो हो गई बंद, कुछ ऐसी है दबंग के मक्खी की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jana Nayagan, Thalapathy Vijay, Jana Nayagan Box Office, H Vinoth, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com