विज्ञापन

रामायणम् की सीता साई पल्लवी को निशाना बनाने वालों को दूरदर्शन की सीता का करारा जवाब, दीपिका बोलीं- अच्छी लग रही हैं

रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की ‘रामायणम’ में साई पल्लवी के चयन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री बताया और कहा कि वह माता सीता के किरदार में अच्छी लग रही हैं.

रामायणम् की सीता साई पल्लवी को निशाना बनाने वालों को दूरदर्शन की सीता का करारा जवाब, दीपिका बोलीं- अच्छी लग रही हैं
रामायणम् की सीता साई पल्लवी को निशाना बनाने वालों की दूरदर्शन की सीता ने की बोलती बंद
NDTV

रामानंद सागर की अमर टीवी सीरीज रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायणम में साई पल्लवी के चयन पर अपनी राय शेयर की है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. इन सभी कलाकारों के लुक को लेकर दर्शकों की राय काफी अलग-अलग है. कोई सीता के रोल में साई पल्लव की तारीफ कर रहा है तो कोई आलोचना. 

दीपिका चिखलिया ने क्या कहा

इन सबके बीच दीपिका चिखलिया के बयान की काफी चर्चा हो रही है. दीपिका चिखलिया हाल ही में मुंबई में स्पॉय हुईं. इस दौरान पैपराजी ने उनसे रामायणम और फिल्म के कलाकारों को लेकर सवाल किए. उनसे पूछा गया है कि फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी कैसी लग रही हैं? दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी की तारीफ करते हुए कहा कि वह सीता के रोल में अच्छी लग रही हैं. उन्होंने साई पल्लवी को बेहतरीन अभिनेत्री बताया और उनके अभिनय कौशल की सराहना की. 

रामायणम के बारे में

दीपिका ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद ही पूरा अंदाजा लगेगा, लेकिन फिलहाल साई पल्लवी का चुनना सकारात्मक लगता है. उन्होंने रणबीर कपूर की भी तारीफ की और कहा कि दोनों कलाकार अपने-अपने किरदारों को खूबसूरती से पेश करेंगे. रामायण जैसी कहानी हर युग में नए रूप में कही जा सकती है क्योंकि इसकी नींव आस्था और मूल्यों पर टिकी है. रामायणम को दिवाली 2026 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. बीते दिनों रामायणम का ट्रेलर रिलीज हुई था. जिसके बाद से फिल्मों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर से पहले ये सितारे भी बन चुके हैं परदे पर राम, टीवी के राम की तो घर-घर में होती थी पूजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Dipika Chikhlia, Dipika Chikhlia As Sita, Sai Pallavi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com