भारत में कोरोना वायरस (Corona Cases in India) की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. देश में कोरोना मामलों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है. महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है और मनोरंजन जगत पर इसका असर भी दिख रहा है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक दिन पहले ही खुद के कोरोना से संक्रमित होने की खबर दी थी. अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar Hospitalised) ने एक और ट्वीट किया है जिसमें बताया है कि वह एहतियाती कदम उठाते हुए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. यही नहीं, 'राम सेतु' के सेट के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 5, 2021
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट किया है, 'आप सभी का दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, आपकी दुआएं असर भी दिखा रही हैं. मैं ठीक हूं, लेकिन एहतियाती कदम उठाते हुए और मेडिकल एडवाइस के चलते मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. उम्मीद करता हूं कि जल्द दी घर लौटूंगा. ध्यान रखें.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 4, 2021
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 4 अप्रैल को ट्वीट मं लिखा था, 'मैं सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.'सभी प्रोटोकाल्स को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं होम क्वारनटीन में हूं और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं. मैं मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने और ध्यान रखने का आग्रह करता हूं. जल्द ही वापस आऊंगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं