विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2019

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं अक्षय कुमार की ये 5 फिल्में, 2020 की ईद से लेकर दीवाली तक पर कब्जा

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) धमाकेदार लाइनअप के साथ तैयार हैं, और 2019 में धूम मचाने के बाद अब उन्होंने 2020 भी अपने नाम करने का फैसला कर लिया है. अक्षय कुमार ने 2020 की ईद (Eid 2020) से लेकर दीवाली (Diwali 2020) तक पर अपना कब्जा कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं अक्षय कुमार की ये 5 फिल्में, 2020 की ईद से लेकर दीवाली तक पर कब्जा
अक्षय कु्मार धमाकेदार फिल्मों के साथ आएंगे नजर
  • अक्षय कुमार की आने वाली हैं 5 फिल्में
  • अलग-अलग किरदारों में आएंगे नजर
  • ईद से लेकर दीवाली तक बुक
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्मों के धमाकेदार लाइनअप के साथ तैयार हैं, और 2019 में धूम मचाने के बाद अब उन्होंने 2020 भी अपने नाम करने का फैसला कर लिया है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 2020 की ईद (Eid 2020) से लेकर दीवाली (Diwali 2020) तक पर अपना कब्जा कर लिया है. अक्षय कुमार 2020 में धूम मचान वाले हैं. यह नहीं, अगर 2019 की बात करें तो इसमें भी अक्षय कुमार की दो फिल्मों रिलीज होनी हैं. इस तरह 'मिशन मंगल' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले अक्षय कुमार अब अगले डेढ़ साल तक धमाकेदार फिल्मों के साथ तैयार हैं. 

Saaho Box Office Collection Day 10: बाहुबली प्रभास की फिल्म 'साहो' का धांसू कलेक्शन, 10वें दिन कमाए इतने करोड़

कपिल शर्मा के शो में सपना ने तैमूर अली खान की क्यूटनेस पर उठाया सवाल तो कॉमेडी किंग से यूं मिला जवाब

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 2019 में अभी तक 'केसरी' और 'मिशन मंगल' रिलीज हो चुकी हैं. 'केसरी' में हवलादर ईशर सिंह के उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था तो 'मिशन मंगल' का राकेश धवन बॉक्स ऑफिस पर फैन्स का अभी तक दिल जीत रहा है. 25 अक्तूबर को अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की चौथी फिल्म के साथ आ रहे हैं, और इस बार कॉमेडी की धमाकेदार डोज मिलने वाली है. यही नहीं, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ वे 'गुड न्यूज' में नजर आएंगे और उनकी यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी. 

बारिश देख बालकनी में ही डांस करने लगी ये एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 2020 की फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार वहां भी अपना जलवा कायम रखे हुए हैं. अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के साथ जोरदार एक्शन करेंगे और उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी 2'  27मार्च, 2020 को रिलीज होगी. यही न हीं, अक्षय कुमार ने 2020 की ईद भी अपने नाम कर ली है, और वे एकदम अलग अंदाज में दिखेंगे. 20 मई, 2020 को उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' रिलीज होने जा रही है. अब अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को जोरदार गिफ्ट दिया है. अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज चौहान' दीवाली 2020 पर रिलीज होगी. इस तरह अक्षय कुमार अगले डेढ़ साल तक बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने नजर आएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Diwali 2020, Eid 2020, Prithviraj Chauhan, Laxmmi Bomb, Happy Birthday Akshay Kumar, Akshay Kumar Birthday Special
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com