विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

Viral Video: 'Toilet के आशीर्वाद' से अक्षय कुमार की बगिया में लहलहाई फल-फूलों की फसल, बोले- ये सोना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने वाले इस वीडियो में अक्षय कुमार और भूमि दो गड्ढों वालो शौचालय के आशीर्वादों को गिना रहे हैं.

Viral Video: 'Toilet के आशीर्वाद' से अक्षय कुमार की बगिया में लहलहाई फल-फूलों की फसल, बोले- ये सोना है
Toilet... के विज्ञापन में भूमि और अक्षय कुमार
  • 'स्वच्छ भारत' अभियान के लिए अक्षय-भूमि ने मिलाया हाथ
  • बताए दो गड्ढों वाले शौचालय के फायदे
  • 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में जमी थी इनकी जोड़ी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टॉयलेट का साथ छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है. 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म रही है, और इस फिल्म ने अक्षय कुमार को लोकप्रिय एक्टर के साथ ही 'संदेश कुमार' का तमगा भी दिलाया. Toilet: Ek Prem Katha की अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की हिट जोड़ी की फिर से वापसी हो गई है. जी हां, इस बार दोनों Toilet 2 के साथ लौटे हैं. अरे, फिल्म के सीक्वल के साथ नहीं बल्कि भूमि ने अक्षय कुमार के साथ अपना नया विज्ञापन इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसमें दोनों स्टार्स दो गड्ढों वाले शौचालय के फायदा समझा करते हैं. वीडियो देख पहली नजर में आ भी दंग रह जाएगें, क्योंकि इसमें जोड़ी पुराने अंदाज में ही नजर आ रही है.

स्विमिंग करते हुए ऐसा क्या कर गए अक्षय कुमार कि बार-बार देखा जा रहा Video...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने वाले इस वीडियो में अक्षय कुमार और भूमि शौचालय का आशीर्वादों को गिना रहे हैं. इसमें अक्षय-भूमि लोगों को दो गड्ढों वाले शौचालय बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसकी मदद से सोने जैसी खाद का उत्पादन होगा और घर की बगिया में फल  और फूल लहलहाएंगे.

देखें, वीडियो...
फनी अंदाज में एक्सरसाइज करते दिखे अक्षय कुमार, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो

बता दें, श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी पिछले साल अगस्त में रिलीज फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' खुले में शौच की समस्या पर आधारित फिल्म थी. अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर इस फिल्म में सामाजिक संदेश को मनोरंजन के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश करने में कामयाब हुए. कहानी केशव और जया की है. केशव के घर में शौचालय नहीं है और जया खुले में शौच नहीं जा सकती. इसी को लेकर पूरी कहानी केंद्रित है. फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, सुधीर पांडेय, शुभा खोटे और अनुपम खेर ने अहम भूमिका निभाई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Bhumi Pednekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com