विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2020

अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, एक्टर पर लगा मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ वॉशिंग पाउडर के विज्ञापन को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

अक्षय कुमार के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, एक्टर पर लगा मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में हुई शिकायत दर्ज
  • अक्षय कुमार के खिलाफ हुई शिकायत दर्ज
  • एक्टर पर लगा मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप
  • सोशल मीडिया पर भी हो रहा है एक्टर का जमकर विरोध
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) से सिनेमाघरों में धमाल मचाकर रख दिया है. लेकिन अपने एक विज्ञापन को लेकर अक्षय कुमार विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, अक्षय कुमार ने एक वॉशिंग पाउडर का विज्ञापन किया था, जिसमें उन्होंने मराठा योद्धा का किरदार निभाया था. इस विज्ञापन में अक्षय कुमार जंग से लौटने के बाद अपने कपड़े खुद धोते नजर आ रहे हैं. विज्ञापन में उनकी पत्नी उन्हें उनके गंदे कपड़ों के लिए खरी-खोटी सुनाती हैं, जिसपर अक्षय कुमार उन्हें जबरदस्त जवाब देते हैं. विज्ञापन के दौरान अक्षय कुमार नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल, बोले- कवि के विचार और उनकी विचारधारा...

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ इस विज्ञापन को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि इस विज्ञापन ने मराठी संस्कृति का मजाक उड़ाया है और लोगों की भावनाए आहत की हैं. एक्टर के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है. पुलिस कंप्लेन से इतर सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार के इस विज्ञापन को लेकर खूब विरोध किया जा रहा है. हालांकि, इस मुद्दे को लेकर अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

अनील कपूर ने आमिर खान को लेकर किया कमेंट, बोले- कहा था राजकुमार हिरानी का साथ मत छोड़ो लेकिन...

काजोल ने अब टिकटॉक पर भी मारी एंट्री, Video में बोलीं- Follow Me

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'गुड न्यूज' (Good Newwz) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. गुड न्यूज के अलावा अक्षय कुमार जल्द ही 'लक्ष्मी बम', 'पृथ्वीराज चौहान' और 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Advertisement, Akshay Kumar Ad On Marathi Culture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com