विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2018

आकाश अंबानी और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Photo

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई से पहले मेंहदी सेरेमनी बुधवार को मुंबई में हुई.

आकाश अंबानी और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Photo
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेंहदी सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा
  • आकाश-श्लोका की मेंहगी सेरेमनी
  • सोशल मीडिया पर आई फोटो
  • प्रियंका ने शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई से पहले मेंहदी सेरेमनी बुधवार को मुंबई में हुई. मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई है. आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ हो रही है. अंबानी के घर पर हुई मेंहदी सेरेमनी में कई बड़े स्टार्स भी यहां पहुंचे. बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस मेंहदी सेरेमनी में पहुंची थीं और उन्होंने इस मौके पर आकाश और श्लोका के साथ खिंचाई हुई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. 

30 जून को होगी आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई, डिजिटल कार्ड हुआ वायरल

प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ अफेयर की अफवाह से काफी चर्चित में हैं. प्रियंका ने आकाश-श्लोका के मेंहदी सेरेमनी में डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई व्हाइट सारी पहनी हुई हैं. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''आकाश और श्लोका को बधाई! काफी अच्छी सेरेमनी रही. 'मेंहदी है रचने वाली...' दोनों का प्यार. प्री प्री इंगेजमेंट पार्टी'' 
 

दोनों की सगाई एंटीलिया में ही होगी. बता दें, इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी. जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे. वहां आकाश और श्लोका का फोटोशूट भी हुआ था. सगाई 30 जून को है लेकिन शादी की तारीख अब तक सामने नहीं आई है.
 

अंबानी परिवार की बहू श्लोका से महंगे कपड़ों में दिखीं कटरीना, फिर भी क्‍यों हुईं फ्लॉप
 

कौन हैं श्लोका मेहता
धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ने के बाद श्लोका ने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी की पढ़ाई की. मास्टर्स करने के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस का रुख किया और लॉ से मास्टर्स किया. डिग्री लेने के बाद 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर का पद संभाला. श्लोका कनेक्टफॉर नामक संस्था में को-फाउंडर भी हैं. ये संस्था एनजीओ की मदद का काम करती है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Ambani, Shloka Mehta, Akash Ambani Shloka Mehta Mehndi Ceremony, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com