20 साल बाद बेटे संग त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे अजय देवगन
NDTV
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पवित्र श्रावण महीने के मौके पर नासिक स्थित मशहूर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. अजय देवगन अपने बेटे के साथ करीब 20 साल बाद भगवान त्र्यंबकेश्वर के दरबार में पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के स्वप्निल शेलार ने अभिनेता का स्वागत किया और उन्हें मंदिर के इतिहास और व्यवस्थाओं की जानकारी दी. अभिनेता की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों और उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अजय देवगन ने त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया.
नासिक से प्रांजल कुलकर्णी की रिपोर्ट.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ajay Devgn, Trimbakeshwar Temple, Trimbakeshwar Temple Nashik, Ajay Devgn News, Bollywood