नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा दोनों ही सिनेमा के दिग्गज एक्टर हैं. हाल ही में दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ी थी. दिल्ली नीट प्रोटेस्ट पर सेलेब्रिटीज की चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह ने कॉमेंट किया था. इसके बाद ही झारखंड में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पहुंचकर पीयूष मिश्रा ने उन्हें जवाब दिया और वहां सपोर्ट ना दिखाने पर सवाल उठाया. खास बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर से एक्टिव हो गई है. पार्टी एक बार फिर से आंदोलन करने में जुट गई है. पार्टी ने हाल ही में मुंबई में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग की है. सीजेपी प्रोटेस्ट में नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हुए. जिसके बाद पीयूष मिश्रा ने देश में चल रहे अन्य मुद्दों को लेकर उनसे कई सवाल पूछे हैं. शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी पहुंचे. हाल ही में अभिनेता पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए नसीरुद्दीन शाह से तीखे सवाल पूछे.
यह भी पढ़ें- आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन
क्या है पीयूष मिश्रा के सवाल
पीयूष मिश्रा ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'हां, नसीर साहब, आदाब अर्ज करता हूं. मैं पीयूष मिश्रा हूं, आपका पुराना जानकार. आप अभिजीत दिपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा. अभी सर एक हादसा होते-होते टला है. यह तेल अवीव से जाने वाली फ्लाइट, दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073 फ्लाई दुबई में हुआ. इसमें मिस्टर स्मिथ मच्छार (Smit Machchhar) ने बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई हैं. उस पर भी जरा थोड़ा सा कमेंट कीजिए, बधाइयां दीजिए सर उन्हें. वह यहीं नहीं रूके, आगे उन्होंने कहा, सर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मैसेज भेजिए. वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं, बड़ा खतरनाक हादसा हुआ वहां पर. लड़कियों के बाल पकड़ के गिराया गया है. ऐसा पुलिस ने किया. आगजनी हुई है. आप तो बोल रहे थे न कि 'मुझे जितना राष्ट्रीय ड्रामा एकेडमी और FTII ने सिखाया है, उतना इन बच्चों ने सिखाया है'... तो मुझे मालूम नहीं कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए. मिले तो खुलासा कीजिएगा इसका...
यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा
आगे तीसरा बात, सर मैंने झारखंड के लिए आपसे मदद मांगी थी, तो आपने एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी. माफ कीजिएगा सर, वहां शायरा की नज्म नहीं चाहिए. वहां पर आटा चाहिए था, दाल चाहिए थी, रोटी चाहिए थी, वहां पर गुड़ चाहिए था, लिट्टी चाहिए था, चोखा चाहिए था. उन्हें कोई पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था सर'. धन्यवाद सर, आपका बच्चा पीयूष मिश्रा. इंकलाब जिंदाबाद सर, थैंक यू'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं