विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2021

बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने कहा- अभी तो वॉर्मअप हुआ है

अजय देवगन ने हाल ही में बॉलीवुड में तीस साल पूरे किए हैं. जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला जारी है. तीन दशक पूरे करने के बाद अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो बताता है कि ये तो बस शुरुआत है.

बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने कहा- अभी तो वॉर्मअप हुआ है
अजय देवगन के इंडस्ट्री में 30 साल हुए पूरे
नई दिल्ली:

एक्शन और स्टाइल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन अजय देवगन (Ajay Devgn) ढेरो बधाइयां बटोर रहे हैं. बात ही ऐसी है कि अजय देवगन को लोग कॉन्ग्रेचुलेट कर रहे हैं. उनकी टीम ने भी अजय देवगन को बधाई दी. जिसका बड़ा ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया अजय देवगन ने. एक्शन किंग के इस जवाब के कई मायने निकलते हैं. दरअसल अजय देवगन ने हाल ही में बॉलीवुड में तीस साल पूरे किए हैं. जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला जारी है. तीन दशक पूरे करने के बाद अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जो अजय देवगन की तरफ से अपने फैन्स के लिए एक बड़ा मैसेज भी है.

ये तो बस शुरुआत है

इस वीडियो में अजय देवगन (Ajay Devgn) का एक क्रू मेंबर उनकी वैनिटी में जाता नजर आ रहा है. फिटनेस फ्रीक देवगन वैनिटी में ही जिमिंग कर रहे हैं. क्रू मेंबर उन्हें शूटिंग शुरू होने की जानकारी देता है. और उसके बाद तीस साल पूरे होने की बधाई भी देता है. जिसके जवाब में अजय देवगन कहते हैं कि मैंने जस्ट वॉर्मअप शुरू किया है. शुभकामना के जवाब में अजय का वॉर्मअप वाला अंदाज फैन्स को जंच गया. जिसे फैन्स अजय का ये मैसेज मानकर देख रहे हैं कि ये तो बस शुरुआत है. बॉलीवुड में अभी वो लंबा चलने वाले हैं. इस वीडियो को अजय देवगन ने कैप्शन दिया है कि टीम के कहने पर ये वीडियो रिपोस्ट कर रहा हूं. साथ ही अपने चाहने वालों को भी धन्यवाद दिया है और लिखा है कि दुआओं में याद रखना. यही लाइन उन्होंने अपने वीडियो में आखिरी में कही है.

देवगन के तीस साल

अजय देवगन ने तीस साल पहले 22 नवंबर को फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने करियर की शुरुआत की थी. तब से अब तक वे कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनके होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'तानाजी' उनकी सौवीं फिल्म थीं. अब भी उनकी आने वाली फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है. वे बहुत जल्द 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'मेडे', 'मैदान' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgan 30 Yrs In Bollywood, Ajay Devgan Filmography, Ajay Devgn, Ajay Devgn Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com