विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2021

Aishwarya Rai की तरह दिखने वाली पाकिस्तानी लड़की का इंटरनेट पर धमाल, देखें एक से एक Photos

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Pakistani Doppelganger) की तरह दिखने वाली आमना इमरान (Aamna Imran) इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खासी सुर्खियों में हैं.

Aishwarya Rai की तरह दिखने वाली पाकिस्तानी लड़की का इंटरनेट पर धमाल, देखें एक से एक Photos
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Pakistani Doppelganger) जैसी दिख रहीं आमना इमरान (Aamna Imrann) की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को विश्व की सबसे सुंदर महिला कहा जाता है. उनके जैसा दिखने और बनने की हर लड़की की इच्छा होती है. सोशल मीडिया पर कई बार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Pakistani Doppelganger) जैसी दिखने वाली लड़कियों की तस्वीरें वायरल होती हैं. अब पाकिस्तान की एक लड़की की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. तस्वीरों में वो बिल्कुल ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Photos) दैसी दिख रही हैं. इस लड़की का नाम आमना इमरान (Aamna Imran) है, जो इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खासी सुर्खियों में हैं.

पाकिस्तानी मूल की लड़की आमना इमरान (Aamna Imran) ब्लॉगर हैं. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल सिर्फ ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जैसी दिख रही तस्वीरों से भरी हुई है. तस्वीरों में आमना इमरान बिल्कुल ऐश्वर्या राय की कॉपी लग रही हैं. यही नहीं उन्होंने कई तस्वीरों और वीडियो में ऐश्वर्या के एक्सप्रेशन को भी कॉपी किया है. बताया जा रहा है कि आमना इमरान एक ब्यूटी ब्लॉगर हैं. यह पहला मौका नहीं है जब किसी ने ऐश्वर्या राय को कॉपी किया है. इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं.

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं. ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल के हिंदी वर्जन के लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जॉली की जगह लेती नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए उन्होंने एंजलीना जॉली का लुक भी अपनाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले पेरिस फैशन वीक में अपना डेब्यू किया है. इसके अलावा वह मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म में भी नजर आ सकती हैं. साथ ही वह अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' में भी नजर आ सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Photos, Aishwarya Rai Look Alike, Pakistani Girl Aamna Imrann, Aamna Imrann, Aamna Imrann Photos, Aamna Imrann Copied Aishwarya Rai, Aamna Imrann And Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Copied Girl, Pakistani Girl Like Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Pakistani Doppelganger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com