विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2025

कमाई में ऐश्वर्या को भी टक्कर देती है उनकी यह पाकिस्तानी हमशक्ल, फोटोज देख कर पहचान नहीं पाएंगे कौन है असली, कौन है नकली

ऐश्वर्या राय की इस पाकिस्तानी हमशक्ल को देखा क्या? ऐश की हमशक्ल लोगों की मदद के लिए एक मुहिम चला रही हैं, जिसमें वह करोड़ों पर इन्वेस्ट कर चुकी हैं.

कमाई में ऐश्वर्या को भी टक्कर देती है उनकी यह पाकिस्तानी हमशक्ल, फोटोज देख कर पहचान नहीं पाएंगे कौन है असली, कौन है नकली
बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं उनकी ये हमशक्ल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के हमशक्ल की बाढ़ आ रखी है. इसमें सबसे ज्यादा हमशक्ल बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के हैं. हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर अजय देवगन का हमशक्ल देखने को मिल जाता है. इस हमशक्ल की कड़ी में कई एक्टर्स और एक्ट्रेस भी शामिल हैं. अब पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल सामने आई हैं. ऐश्वर्या राय की हमशक्ल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से हैं, जो कि एक जानी मानी बिजनेसवुमन हैं. ऐश्वर्या राय की हमशक्ल को देखने के बाद कोई भी धोखा खा सकता है. साथ ही ऐश्वर्या और उनकी हमशक्ल में फर्क करना भी मुश्किल हो सकता है. ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल का नाम कंवल चीमा हैं.

ऐश्वर्या राय की डिट्टो कॉपी हैं कंवल चीमा
सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कंवल चीमा को देख सकते हैं. कंवल चीमा पीले रंग की ड्रेस में हैं और बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह दिख रही हैं. कंवल चीमा का चेहरा, आंखें और उनके चलने के अंदाज से वह डिट्टो ऐश्वर्या लग रही हैं. खास बात यह है कि ऐश्वर्या राय की तरह कंवल की भी आंखें नीली हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ऐश्वर्या राय को देख लोग हैरत में पड़ गए हैं. इस वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'अजय देवगन के बाद अब ऐश्वर्या राय की हमशक्ल वायरल हो रही हैं'. दूसरा यूजर लिखता है, 'ऐश्वर्या राय की हमशक्ल देख यह साबित हो गया कि दुनिया में हर किसी के सात डुप्लीकेट हैं'. तीसरा यूजर लिखता है, 'यह तो ऐश्वर्या राय बच्चन से भी ज्यादा खूबसूरत है'.
 

कंवल चीमा के बारे में?

कंवल चीमा पाकिस्तानी मूल की ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसवुमन हैं, जो 'माय इंपेक्ट मीटर' की फाउंडर हैं. 'माय इंपेक्ट मीटर' एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है. यह प्लेटफॉर्म दुनियाभर के उन लोगों को जोड़ने का काम करता है, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए असहाय लोगों को जरूरत की चीजें पहुंचाई जाती हैं. गौरतलब है कि कंवल चीमा इससे पहले 200 अरब डॉलर की कंपनी में मोटी सैलरी पर काम करती थीं, लेकिन जॉब छोड़ उन्होंने यह स्टार्टअप शुरू किया और इस मुहिम से वह कई देशों में पॉपुलर हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan Doppelganger, Aishwarya Rai Doppelganger Video Viral On Social Media, Aishwarya Rai Doppelganger, Aishwarya Rai Doppelganger Kanwal Cheema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com