विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या बच्चन ने सेलिब्रेट किया दशहरा, देखें Photos

दशहरा पूजा के दौरान आराध्या को पिंक कलर के लहंगा चोली लुक में देखा गया. वहीं, मल्टीकलर साड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन पर खूब जच रही थी.

मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या बच्चन ने सेलिब्रेट किया दशहरा, देखें Photos
आराध्या और ऐश्वर्या.
  • मां के साथ आराध्या ने मनाया दशहरा का त्यौहार
  • रामाकृष्ण मठ में दुर्गा पूजन के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या-आराध्या
  • 'फन्ने खां' की शूटिंग में बिजी हैं ऐश्वर्या
मुंबई: दशहरा के मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ रामाकृष्ण मठ में दुर्गा पूजन के लिए पहुंचीं. इस दौरान आराध्या को पिंक कलर के लहंगा चोली लुक में देखा गया. वहीं, मल्टीकलर साड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन पर खूब जच रही थी.

पढ़ें: सुर्ख लाल साड़ी में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं इस इवेंट की तस्वीरों में आप 5 साल की आराध्या को रंगोली बनाते हुए देखा जा सकता है. आराध्या रंगोली बनाते हुए बेहद खुश दिख रही हैं. वह भी अपनी मां की तरह काफी पारम्परिक हैं. तस्वीरों में आराध्या साष्टांग नमस्कार करती हुईं दिख रही हैं और मौके पर मौजूद सभी लोगों की निगाहें उनपर टिकी हुई है.

देखें तस्वीरें...
aishwarya aaradhya ndtv
 
aishwarya aaradhya ndtv
 
पढ़ें: शुरू हुई 'फन्ने खां' की शूटिंग, दो दशक बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर

बता दें, आखिरी बार फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं ऐश्वर्या आजकल फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं. 
  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aaradhya Bachchan, Dussehra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com