विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

शाहरुख खान के बाद अब बिना शूटिंग किए लौटी टीम 'मुबारकां', 4 घंटे WAIT करने के बाद भी नहीं आए कपिल शर्मा

अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी निर्धारित समय के अनुसार शाम 5.30 बजे स्टूडियो पहुंच गए थे. रात 10 बजे तक कपिल शर्मा का इंतजार करने के बाद 'मुबारकां' की टीम ने शूटिंग कैंसल कर दिया.

शाहरुख खान के बाद अब बिना शूटिंग किए लौटी टीम 'मुबारकां', 4 घंटे WAIT करने के बाद भी नहीं आए कपिल शर्मा
फिल्म 'मुबारकां' का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी टीम.
नई दिल्ली: शाहरुख खान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से एक और फिल्म की टीम बिना शूटिंग किए वापस लौट गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'मुबारकां' की टीम 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर चार घंटों तक होस्ट का इंतजार करने के बाद चली गई. इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, हेल्थ इशूज की वजह से कपिल सेट पर नहीं आए आखिरकार फिल्म 'मुबारकां' की टीम ने चार घंटों तक इंतजार करने के बाद शूट कैंसल कर दिया. 
 
arjun kapoor anil kapoor
'मुबारकां' के प्रमोशन के दौरान अनिल कपूर और अर्जुन कपूर.

अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी निर्धारित समय के अनुसार शाम 5.30 बजे स्टूडियो पहुंच गए थे. इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक, "शूटिंग शाम साढ़े पांच बजे शुरू होनी थी, लेकिन तय समय पर कपिल शर्मा नहीं पहुंचे. इसके बाद उन्हें बार-बार फोन लगाए गए, तो पता चला कि कपिल की तबीयत ठीक नहीं. बार-बार टीम को उनका इंतजार करने का आश्वासन दिया था. आखिरकार जब कपिल रात 10 बजे तक नहीं पहुंचे तो टीम ने शूट कैंसल कर दिया."

ये भी पढ़ें: बिना शूटिंग किए 'द कपिल शर्मा शो' से लौटे शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा, जानें वजह...

बता दें कि कुछ दिनों पहले 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशन किए बिना शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी कपिल के शो से बिना शूटिंग किए लौट गए थे. बताया गया था कि तनाव से जूझ रहे कपिल शाहरुख-अनुष्का के आने से पहले ही सेट पर बेहोश हो गए थे. ऐसे में शूटिंग कैंसल कर दी गई थी.
 
kapil sharma shah rukh khan
'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर फिल्म 'रईस' को प्रमोट करने पहुंचे थे शाहरुख खान

'गेस्ट इन लंदन' की टीम भी कुछ दिनों पहले फिल्म को प्रमोट करने कपिल के शो पर गई थी, लेकिन कपिल की तबीयत बिगड़ने की वजह से शूट कैंसल करना पड़ा था. 

 
VIDEO: ट्रैक्स भरने में भी आगे हैं कपिल शर्मा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, Mubarakan, Shah Rukh Khan, Anil Kapoor, Ileana D'cruz, Arjun Kapoor, Athiya Shetty, The Kapil Sharma Show Shoot Cancel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com