विज्ञापन
This Article is From May 28, 2023

शाहरुख खान के बाद अनुपम खेर ने भी दी नए संसद भवन की बधाई, शेयर किया वीडियो

नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले शाहरुख खान ने एक वीडियो शेयर किया था. वहीं अब एक्टर अनुपम खेर ने भी वीडियो के जरिए भारतवासियों को बधाई दी है.

शाहरुख खान के बाद अनुपम खेर ने भी दी नए संसद भवन की बधाई, शेयर किया वीडियो
नए संसद भवन के उद्घाटन पर अनुपम खेर ने दी बधाई
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया है, जिसके चलते भारत के नागरिक ही नहीं सेलेब्स भी अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. जहां शाहरुख खान ने उद्घाटन से पहले अपने वॉयसओवर वाला वीडियो शेयर करते हुए लोगों को बधाई दी थी तो वहीं अब इस खास मौके पर एक्टर अनुपम खेर ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए देश के नागरिकों को बधाई दी है.

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो एक्टर ने जारी किया, जिसमें उन्हें नए संसद भवन को समर्पित एक कविता सुनाते हुए देखा जा सकता है, इसके साथ उन्होंने हिंदी में कैप्शन भी दिया, "समस्त भारत वासियों को नए, आधुनिक और पूर्ण रूप से भारतीय संसद भवन की हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई. प्रभु से. प्रार्थना है कि आने वाले हज़ारों सालों तक हमारा ये संसद भवन दुनिया के हर देश के लिए प्रजातंत्र और लोकतंत्र प्रणाली का एक अनुता प्रतीक बने. जय हिन्द."

गौरतलब है कि नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन. नए भारत के लिए एक नया संसद भवन...भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ. जय हिन्द! #MyParliamentMyPride"

यह IIFA का समय है, हबीबी!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Parliament, Bollywood New Parliament, New Parliament News, New Parliament Update, New Parliament Video, Anupam Kher, Shah Rukh Khan, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com