विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2018

'सिकंदर' के बाद अब 'जेसिका' ने भी उठाई बंदूक, 'रेस 3' में कुछ ऐसी नजर आएंगी जैकलिन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' के पोस्टर और मोशन लोगो रिलीज किया जा चुका है.

'सिकंदर' के बाद अब 'जेसिका' ने भी उठाई बंदूक, 'रेस 3' में कुछ ऐसी नजर आएंगी जैकलिन
रेस 3 में कुछ ऐसा होगा जैकलीन फर्नांडिस का लुक
  • जैकलिन फर्नांडीस का पोस्टर रिलीज
  • 'रेस 3' में कुछ ऐसी आएंगी नजर
  • ईद पर रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' के पोस्टर और मोशन लोगो रिलीज किया जा चुका है. सोमवार को जहां सलमान खान का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया तो वहीं अगले ही दिन मंगलवार को उनके अपोजिट एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज का भी फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में वह बिल्कुल सलमान खान जैसा ही पोज देते हुए नजर आ रही हैं. हाथ में बंदूक लेकर ब्लैक ड्रेस में दिख रहीं जैकलिन काफी बोल्ड दिख रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'रेस 3' का पोस्टर डालते हुए लिखा कि '...और पॉवर खतरनाक हो सकती हैं.' 

VIDEO: अनिल कपूर ने सरेआम किया बॉबी को KISS, शर्म से लाल हुए सलमान खान

इस फिल्म में जैकलिन का नाम जेसिका होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस पोस्टर के साथ जैकलिन ने लिखा है कि 'जेसिका: रॉ पावर' यानी फिल्म में वह रॉ एजेंट का किरदार निभा सकती हैं. सोमवार को रिलीज हुए सलमान के पोस्टर में शानदार डायलॉग लिखा हुआ था. सलमान ने इस पोस्टर के साथ लिखा, "इस हफ्ते मिलता हूं रेस 3 की फैमिली से...मेरा नाम है सिकंदर....स्वार्थी नहीं स्वार्थ से परे हूं." 'रेस 3' में सलमान खान का नाम सिकंदर होगा यह तो उन्होंने साफ कर दिया है. कुछ दिन पहले सलमान खान ने 'रेस 3' का लोग भी रिलीज किया था.  फिल्म 15 जून को रिलीज होगी.

 

Race 3 First Look: सलमान खान ने रिलीज किया अपना लुक, बोले- इस हफ्ते मिलता हूं...

 

सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' ब्लॉकबस्टर रही था, उसके बाद अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रेस 3' है. 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज होगी. बता दें कि सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर के अलावा, फिल्म में बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी शामिल हैं. 'रेस 3' निर्देशक रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित है और एसकेएफ फिल्म्स और टिप्स द्वारा निर्मित यह फ़िल्म जून 2018 की ईद में रिलीज होगी.

VIDEO: सलमान खान से NDTV की खास बातचीत

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Salman Khan, Race 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com