विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2022

शादी के बाद दूल्हे ने किया ऐसा डांस दुल्हन रह गई शॉक, अपनी-अपनी जगह से नहीं हिले बाराती, लोग बोले- ससुर बेहोश तो नहीं हुआ?

वैसे तो आपने शादी के कई वायरल वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर देखे होंगे, पर आज का जो वीडियो है, वह यकीनन सबसे हटकर है.

शादी के बाद दूल्हे ने किया ऐसा डांस दुल्हन रह गई शॉक, अपनी-अपनी जगह से नहीं हिले बाराती, लोग बोले- ससुर बेहोश तो नहीं हुआ?
शादी के बाद दूल्हे ने किया फनी डांस
नई दिल्ली:

हर लड़के-लड़की के जीवन में शादी का खास महत्व होता है. हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से स्पेशल बनाना चाहता है. हालांकि कुछ लोग अपनी शादी के दिन इतने खुश होते हैं कि उनकी खुशी छुपाए नहीं छुपती और जोश-जोश में वे कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसके लिए उन्हें ताउम्र पछताना पड़ता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. वैसे तो आपने शादी के कई वायरल वीडियोज अब तक सोशल मीडिया पर देखे होंगे, पर आज का जो वीडियो है, वह यकीनन सबसे हटकर है.

इस वीडियो में आप दूल्हा दुल्हन को डांस फ्लोर पर देख सकते हैं. शादी के बाद वरमाला की भी रस्म हो गई है. शादी हो जाने के बाद दूल्हा इतना खुश है कि वह डांस फ्लोर पर अकेले ही डांस करने लगता है. वहीं पास में खड़ी नई नवेली दुल्हन बस उसे देखते रह जाती है. दरअसल, दूल्हा जिस गाने पर डांस कर रहा है, वह बेहद ही फनी है. उसके लिरिक्स सुनकर लोग भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और वीडियो पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, 'दुल्हन बोल रही होगी किससे शादी हो गई'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'अरे भाई! दामाद का डांस देखने के बाद कहीं ससुर बेहोश तो नहीं हुआ?'. जबकि एक और यूजर ने लिखा है, 'लड़की सदमे में है. कल सुबह ही डाइवोर्स देगी'. इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं. आपको कैसा लगा यह वीडियो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Dance, Groom Funny Dance Video, Groom Funny Dance After Marriage, Bride Groom Dance, Indian Wedding Funny Dance Videos, Funny Groom Video, Groom Funny Dance On Dj, Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com