विज्ञापन

4 साल से YouTube पर छाया है खेसारी लाल यादव का ये गाना, आम्रपाली दुबे संग रोमांस देख 662 मिलियन बार लोगों ने किया प्ले

4 साल बीत गए, लेकिन खेसारी लाल यादव के इस गाने का खुमार अब भी कम नहीं हुआ. आम्रपाली दुबे संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री वाले वीडियो को 662 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

4 साल से YouTube पर छाया है खेसारी लाल यादव का ये गाना, आम्रपाली दुबे संग रोमांस देख 662 मिलियन बार लोगों ने किया प्ले
4 साल से YouTube पर छाया है खेसारी लाल यादव का ये गाना

भोजपुरी सिनेमा के गाने अक्सर अपनी धुन और दिलचस्प अंदाज की वजह से जाने जाते हैं. कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें रिलीज हुए सालों बीत जाते हैं, लेकिन फिर भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं. ऐसा ही एक गाना खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का है. इस गाने को YouTube पर धुआंधर व्यूज मिले हैं. चार साल पहले रिलीज हुए गाने ‘पलंग सागवान के' को अब तक 662 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना' का है. गाने में खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी नजर आई है. भोजपुरी गानों के शौकीन को यह गाना आज भी पसंद है.

‘पलंग सागवान के' को मिले 662 मिलियन व्यूज

आपको बता दें कि ‘पलंग सागवान के' गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है. इसके लिरिक्स और म्यूजिक ने इसे भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच पहचान दिलाई. यूट्यूब पर 662 मिलियन से ज्यादा बार देखना इस गाने की पॉपुलैरिटी को बताता है. भोजपुरी गानों को अब केवल यूपी और बिहार में नहीं सुना जाता, बल्कि देश के दूसरे हिस्सों और विदेशों में रहने वाले लोग भी इसे चाव से सुनते हैं. 

खेसारी लाल यादव ने इन फिल्मों से बनाई पहचान

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी पहचान बनाई है. फिल्म ‘साजन चले ससुराल' से उन्हें भोजपुरी सिनेमा में बड़ी पहचान मिली. इसके बाद ‘मेहंदी लगा के रखना', ‘दुल्हिन गंगा पार के' और ‘संघर्ष' जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया. खेसारी के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं और इस बात का अंदाजा यूट्यूब पर मिले व्यूज से लगाया जा सकता है. 

आम्रपाली दुबे भी पॉपुलर एक्ट्रेस

आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. आम्रपाली को ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में' जैसे सीरियल में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया. साल 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी' से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद वह ‘पटना से पाकिस्तान', ‘राजा बाबू', ‘बॉर्डर' और ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3' जैसी फिल्मों में दिखीं. आम्रपाली और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है. वहीं, खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की है. 

ये भी पढ़ें: न हीरो वाला लुक, न चेहरे पर रौब...फूलों के बीच खड़ा ये मासूम बच्चा आज है करोड़ों दिलों की जान, कहलाता है OTT का ‘बच्चन', पहचाना कौन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Aamrapali Dubey, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com