धुरंधर' की जबरदस्त सक्सेस ने आदित्य धर को उस लीग में पहुंचा दिया है, जहां बड़े स्केल और दमदार कंटेंट वाले फिल्ममेकर खड़े होते हैं. इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा दिखाया, बल्कि आदित्य धर को एक ऐसे डायरेक्टर के तौर पर स्थापित किया, जो विजन और डिटेलिंग के मामले में अलग नजर आते हैं. ‘धुरंधर' के बाद उनकी पहचान और भी मजबूत हो गई है और अब फैंस उनके करियर, कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन इस सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष और लगातार सीखने का सफर छिपा है.
ग्राउंड लेवल से शुरू हुई कहानी

आदित्य धर का सफर किसी स्टार किड जैसा आसान नहीं था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की. ‘हेरा फेरी' और ‘भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने फिल्ममेकिंग को बारीकी से समझा. ये अनुभव आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.
‘उरी' ने दिलाई बड़ी पहचान

‘धुरंधर' से पहले आदित्य धर को असली पहचान ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से मिली थी. साल 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया. इसके बाद वो इंडस्ट्री के भरोसेमंद डायरेक्टर बन गए.
अब फिल्ममेकर के साथ एंटरप्रेन्योर भी

आज आदित्य धर सिर्फ डायरेक्शन तक सीमित नहीं हैं. वो स्क्रिप्ट राइटिंग, फिल्म प्रोडक्शन और OTT प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी इनकम करते हैं. उनकी कंपनी B62 स्टूडियोज के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट्स तैयार हो रहे हैं. यानी अब वो एक ऑल-राउंड कंटेंट क्रिएटर बन चुके हैं.
लग्जरी लाइफ और नेट वर्थ

सफलता के साथ उनकी लाइफस्टाइल भी बदल गई है. मुंबई के बांद्रा में उनका करीब 20 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट है. इसके अलावा चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी उनकी प्रॉपर्टी है. BMW और Audi Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां उनके कलेक्शन में शामिल हैं. उनकी कुल नेट वर्थ करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है.
मेहनत से बनाया मुकाम

‘धुरंधर' से लेकर ‘उरी' तक आदित्य धर का सफर ये साबित करता है कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. आज वह उन फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जो कंटेंट और कमर्शियल सक्सेस दोनों का शानदार बैलेंस रखते हैं.
ये भी पढ़ें- रजनीकांत ने आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- जिंदगी का सबसे बड़ा पल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं