विज्ञापन

रजनीकांत हुए धुरंधर 2 के फैन, आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', डायरेक्टर बोले- जिंदगी का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार मोमेंट'

धुरंधर 2 की तारीफ करने वालों की लिस्ट में सुपरस्टार रजनीकांत का नाम शामिल हो गया है, जिन्होंने आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया है. 

रजनीकांत हुए धुरंधर 2 के फैन, आदित्य धर को बताया 'बॉक्स ऑफिस का बाप', डायरेक्टर बोले- जिंदगी का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार मोमेंट'
रजनीकांत ने किया आदित्य धर की धुरंधर 2 का रिव्यू
नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज की तारीफ हर तरफ हो रही है. बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स भी धुरंधर 2 की सराहना कर रहे हैं. इसी बीच थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी आदित्य धर के लिए के स्पेशल मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने निर्देशक को बॉक्स ऑफिस का बादशाह बताया है. मंडे को एक्स पर रजनीकांत ने ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ की और आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया. 

रजनीकांत ने आदित्य धर को बताया बॉक्स ऑफिस का बाप

रजनीकांत ने लिखा, धुरंधर 2 क्या फिल्म थी. आदित्य धर, बॉक्स ऑफिस का बाप. रणवीर और फिल्म की कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाईयां. हर इंडियन के लिए देखने के लायक फिल्म. जय हिंद. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के इस एक्टर को था रिप्लेस होने का डर, बोले- मैंने आदित्य धर को फोन करने के बारे में सोचा 

आदित्य धर ने दिया जवाब

धुरंधर 2 निर्देशक ने इस पल को सुपरस्टार पल बताते हुए कहा, सर हम एंटरटेनमेंट को सिर्फ एक बेंचमार्क से मानते हैं. दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी को भव्य महसूस कराने वाले आप, आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब कर रहे हैं. यह तो जादू है. इसलिए, जब आप 'धुरंधर 2' को 'जरूर देखने लायक' फिल्म कहते हैं, तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा 'सुपरस्टार मोमेंट' लगता है. यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया. सर, मैं शब्दों में अपनी कृतज्ञता जाहिर नहीं कर सकता. यह बात सीधे मेरे दिल को छू गई है. जय हिंद." 

धुरंधर 2 के बारे में 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब 5 दिनों में सबसे जल्दी 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म धुरंधर 2 बन गई है, जिसने पुष्पा 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के उजैर बलोच का हमजा को शुक्रिया, दानिश पंडोर ने लिखा-  लव यू रणवीर सिंह भैया 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com