विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: नवरात्रि के छठे दिन धुरंधर 2 पर मां कात्यायनी का आशीर्वाद, छप्परफाड़ कमाई के साथ 900 करोड़ पार

नवरात्रि के मौके पर धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचाते हुए 6 दिनों में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: नवरात्रि के छठे दिन धुरंधर 2 पर मां कात्यायनी का आशीर्वाद, छप्परफाड़ कमाई के साथ 900 करोड़ पार
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, रिलीज के छठे दिन जो कि नवरात्रि का खास दिन भी था फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है और ऐसा माना जा रहा है कि त्योहार की कमाई का असर फिल्म पर भी साफ दिखाई दे रहा है. छठे दिन धुरंधर-2 ने शानदार कलेक्शन करते हुए 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म पहले दिन से दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और वीक डेज होने के बावजूद इस फिल्म की कमाई में कोई गिरावट नहीं आई, बल्कि त्योहार की वजह से और बढ़ोतरी देखने को मिली. आइए आपको बताते हैं धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

धुरंधर 2 का छठे दिन भी बरकरार क्रेज

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ कमाई की है. छठे दिन भी इसका क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने इस दिन 14.35 करोड़ से ज्यादा की कमाई  2 बजे तक कर ली है और भारत में कुल कलेक्शन 530.86 करोड़ के पार पहुंच गया. वीक डेज में भी इस तरह की कमाई अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है.

ये भी पढे़ं- आदित्य धर का डायरेक्शन, राइटिंग, प्रोडक्शन सब है हिट, धुरंधर की कामयाबी के बाद बढ़ी डिमांड, जानें कितनी है नेटवर्थ

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड भी छाया जलवा

धुरंधर-2 सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी धूम मचा रही है. 6 दिनों में फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये आंकड़ा इस बात की गवाही देता है कि फिल्म हर जगह दर्शकों को पसंद आ रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 1000 करोड़ क्लब अब ज्यादा दूर नहीं है और फिल्म जल्द ही ये बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है.

क्यों पसंद आ रही है धुरंधर 2

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका दमदार एक्शन और दिलचस्प कहानी है. इसके साथ ही कलाकारों की एक्टिंग ने इसे और खास बना दिया है. यही वजह है कि सिनेमाघरों में लगातार भीड़ बनी हुई है. फैमिली के साथ देखने के लिए भी ये एक बढ़िया ऑप्शन बन गई है, खासकर त्योहार के इस माहौल में.

ये भी पढ़ें- 26/11 को आता है धुरंधर 2 के अर्जुन रामपाल का बर्थडे, मुंबई अटैक में पार्टी करने जा रहे थे ताज होटल, कहा- मैंने वह आवाज सुनी 

आगे क्या कहता है ट्रेंड

जिस तरह से फिल्म की कमाई बढ़ रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में ये और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है. ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि धुरंधर-2 साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है. कुल मिलाकर ये फिल्म अभी रुकने के मूड में बिल्कुल नहीं दिख रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com