विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2023

'आदिपुरुष' का ट्रेलर देख राघव नहीं लंकेश के दीवाने हुए फैंस, सैफ अली खान को देख बोले- OMG!

सैफ अली खान को लंकेश के रोल में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं ट्विटर पर फाइनल एक्शन ट्रेलर को बेहद प्यार दे रहे हैं.

'आदिपुरुष' का ट्रेलर देख राघव नहीं लंकेश के दीवाने हुए फैंस, सैफ अली खान को देख बोले- OMG!
आदिपुरुष का ट्रेलर देख सैफ अली खान की जमकर हो रही तारीफ
नई दिल्ली:

साउथ स्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की आदिपुरुष का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का फाइनल एक्शन ट्रेलर सामने आ गया है, जिसे देखकर फैंस भी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. दरअसल, सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मेकर्स ने तिरुपति में एक्शन ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे ट्विटर पर फैंस का प्यार मिल रहा है. हालांकि राघव के रोल में प्रभास और सीता के रोल में कृति सेनन नहीं बल्कि सैफ अली खान के लंकेश के रोल की चर्चा जोरों पर है. 

रिलीज से पहले आदिपुरुष के फाइनल ट्रेलर को देखकर फैंस भी अपने दिल की बात सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ओएमजी सैफ अली खान. नेगेटिव किरदार में सैफ अली खान आउटस्टैंडिंग लग रहे हैं.

दूसरे यूजर ने लिखा, सैफ अली खान बेहद अच्छे लग रहे हैं. तीसरे ने सैफ अली खान के लुक की बात करते हुए फायर इमोजी शेयर की है. चौथे यूजर ने सैफ अली खान को फिल्म का डार्क हॉर्स बताया है. 

लंकेश के अलावा सीता के रोल में कृति सेनन की भी चर्चा देखने को मिल रही है. इसके अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक और वीएफएक्स देखकर फैंस मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं. जबकि आदिपुरुष के गानों का बेसब्री से इंतजार करने की बात कह रहे हैं. 

बता दें, 16 जून को आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक, 500 करोड़ के बजट में बनीं इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ने पहले ही 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके चलते देखना है कि फिल्म कुल कितनी कमाई कर पाती है.

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adipurush, Adipurush Trailer, Adipurush Trailer Reaction, Adipurush  trailer Twitter Reaction, Saif Ali Khan, Lankesh, Raghav, Prabhas, Sita, Bajrangbali, Kriti Sanon, Bollywood News, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com