आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, देवदत्त नागे, वत्सल सेठ और सनी सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज था, लेकिन फिल्म देखने के बाद इसमें वाउ फैक्टर बहुत ही कम नजर आते हैं. वीएफएक्स भी अव्वल दर्जे का नहीं है. एक्टिंग के मोर्चे पर कलाकार एक्सप्रेशन से जूझते नजर आ रहे हैं और आदिपुरुष में जिस तरह का माहौल देखने को मिलता है, वह भी हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरित लगता है. आइए जानते हैं कैसी है फिल्म.
'आदिपुरुष' की कहानी
आदिपुरुष की कहानी राम, लक्ष्मण और सीता की है. तीनों वनवास में जाते हैं और वहां रावण यानी लंकेश सीता का हरण कर लेता है. इसके बाद राम और लक्ष्मण सीता को खोजने के लिए निकल पड़ते हैं. इस सफर में उन्हें सुग्रीव और हनुमान मिलते हैं और कई तरह के प्रसंग सामने आते हैं. इस तरह ओम राउत ने एक अच्छी कोशिश की है. लेकिन पहले हाफ का रोमांच दूसरे हाफ में आकर हवा हो जाता है. फिल्म कुल मिलाकर वीएफएक्स का पिटारा बनकर रह जाती है. कहानी और पात्रों पर सिर्फ वीएफएक्स का कमाल हावी रहता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'आदिपुरुष' में एक्टिंग
आदिपुरुष में प्रभास कमाल के लगते हैं. लेकिन जैसे ही उनका चेहरा दिखाया जाता है, एक्सप्रेशन एकदम से गुल हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ कृति सेनन के मामले में भी है. एक्सप्रेशन वहां भी नहीं हैं. देवदत्त नागे ने अच्छा काम किया है. बाकी सभी सितारे भी औसत है. लेकिन सैफ अली खान ने दिखा दिया है कि वह एक्टिंग के महारथी हैं. उन्होंने लंकेश के किरदार में सब को पीछे छोड़ दिया है और उनकी एक्टिंग कमाल की रही है.
'आदिपुरुष' को लेकर वर्डिक्ट
आदिपुरुष की कहानी रामायण पर आधारित है. जिसे हम बचपन से सुनते और रामलीला के मंचों पर देखते आए हैं. ऐसे में फिल्म में क्या नया हो सकता था. इसका जवाब ओम राउत ने वीएफएक्स और मॉर्डन वेशभूषा के जरिये दिया. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल है, लेकिन वीएफएक्स कमजोर है. फिल्म को देखकर कॉमिक्स पढ़ने जैसा एहसास होता है. फिल्म की अच्छी एडिटिंग की जरूरत थी और सेकंड हाफ मजबूत रखना चाहिए था. लेकिन इस फिल्म को सैफ अली खान के लिए याद रखा जाएगा.
रेटिंग: 2/5 स्टार
डायरेक्टर: ओम राउत
कलाकार: प्रभास, कृति सेनन, देवदत्त नागे और सैफ अली खान
आदिपुरुष का मूवी रिव्यू:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं