विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

वासेपुर में महिलाओं ने किया CAA के खिलाफ प्रदर्शन तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- हल्के में मत लेना....

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने वासेपुर में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वासेपुर में महिलाओं ने किया CAA के खिलाफ प्रदर्शन तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- हल्के में मत लेना....
ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने वासेपुर (Wasseypur) में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है
  • वासेपुर में महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किया प्रदर्शन
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ने वासेपुर की महिलाओं को लेकर किया ट्वीट
  • ऋचा चड्ढा ने महिलाओं को संबोधित कर कहा कि हल्के में मत लेना...
नई दिल्‍ली:

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर हो रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली के शाहीन बाग के साथ-साथ प्रयागराज में भी महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं, झारखंड के वासेपुर (Wasseypur) में भी महिलाओं ने सीएए (CAA) को लेकर आवाज उठाई. इस मामले को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट के जरिए वासेपुर की महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया, साथ ही कहा कि इसे हल्के में मत ले लेना. वासेपुर को लेकर किया गया ऋचा चड्ढा का ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. (यहां देखें ट्वीट)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट, बोले- BJP पहले ही चुनाव हार चुकी है...

uo6poqu8

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने ट्वीट में वासेपुर (Wasseypur) की महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए लिखा, "वासेपुर की वुमनिया. हल्के में मत लेना." बता दें कि वासेपुर बीते कुछ दिनों से वहां की महिलाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. बीते मंगलवार को करीब 500 महिलाएं प्रदर्शन स्थल पर सीएए के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इकट्ठी हुई थीं. इनमें शामिल सलमा उस्मानी ने कहा, "बस शांति से रहना चाहते हैं और सरकार को यह समझने की जरूरत नहीं है. मां और मुल्क बदला नहीं जाता."

फरवरी में खत्म हो जाएगा Bigg Boss 13! इस तारीख को हो सकता है फिनाले एपिसोड

बता दें कि लखनऊ के घंटाघर में भी महिलाओं ने सीएए (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ धरना दिया. वहीं, ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही पंगा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी. कंगना रनौत की यह फिल्म इसी महीने 24 तारीख को रिलीज हो रही है. अपनी फिल्मों के अलावा ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. लगातार समसामयिक मुद्दों पर ट्वीट कर ऋचा चड्ढा बेबाकी से अपने विचार साझा करती हैं. हालांकि, कई बार वह अपने ट्वीट की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस ट्रोलर्स की क्लास लगाने से पीछे नहीं हटतीं.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Bollywood Actress Richa Chadha, Citizenship Amendment Act, Richa Chadha On Wasseypur Women Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com