विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2018

KiKi Challenge: चैलेंजर्स के चक्कर में हद पार कर रहे स्टार्स, चलती कार से उतरी ये एक्ट्रेस करने लगी ये काम

बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस पर इन दिनों KiKi challenge का जैसे जादू सा चल गया हो. हर कोई एक्ट्रेस अब अपने नए वीडियो में अलग-अलग तरह की अतरंगी वीडियो करते हुए दिखाई दे रही हैं.

KiKi Challenge: चैलेंजर्स के चक्कर में हद पार कर रहे स्टार्स, चलती कार से उतरी ये एक्ट्रेस करने लगी ये काम
KIKI Challenge करती हुईं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा
  • करिश्मा शर्मा ने भी किया KiKi Challenge
  • इंटरनेट पर हो गया वायरल
  • दुनियाभर में हर कोई कर रहा ये चैलेंज
नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस पर इन दिनों KiKi challenge का जैसे जादू सा चल गया हो. हर कोई एक्ट्रेस अब अपने नए वीडियो में अलग-अलग तरह की अतरंगी वीडियो करते हुए दिखाई दे रही हैं. अब 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' की एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा ने अब यह वीडियो शूट करके अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है. इस चैलेंज में सड़क पर चलती हुई गाड़ी से उतरकर डांस करना होता है और कनाड के रैपर ड्रेक (Drake) की आई लेटेस्ट एल्बम ‘Scorpion’ के गाना ‘In My Feelings’ के लिरिक्स पर डांस करना होता है. कुछ ऐसा ही करिश्मा करती हुई दिखीं.

नोरा फतेही ने देसी अंदाज में किया KIKI Challenge, ऑटो से उतरकर साड़ी में यूं लगाए ठुमके
 

करिश्मा शर्मा अपने कार से उतरकर इसी गाने पर झूमती हुई नजर आईं. उनके इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि यह चैलेंज अब दुनियाभर में वायरल हो गया है और हर कोई इसको करता हुआ दिख रहा है. बता दें कि कनाडा के ही शॉर्ट वायरल वीडियो बनाने वाले theshiggyshow ने Drake के ‘In My Feelings’ गाने पर रोड पर डांस किया.

इस डांस की एक छोटी-सी वीडियो बनाकर theshiggyshow ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो वायरल हो गया. इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा. इसके बाद theshiggyshow के इस डांस को बहुत लोगों ने फॉलो किया और ये ट्रेंड पूरे वर्ल्ड में वायरल हो रहा है.

अदा शर्मा ने नागिन लुक में लिया #KikiChallenge, जानिए आखिर क्यों चलती कार से उतर कर नाच रहे हैं लोग
 
 

A post shared by Shoker(@theshiggyshow) on


करिश्मा से पहले एक्ट्रेस अदा शर्मा और नोरा फतेही ने भी इस चैंलज को कर चुकी हैं. इन स्टार्स के बाद अब ये #KikiChallenge इंडिया में भी फैल रहा है. यहां भी लोग अपनी गाड़ी की स्पीड स्लो कर बाहर निकलकर रोड पर डांस कर रहे हैं. 

देखें वीडियो-


ये Drake का ‘In My Feelings’ गाने का ऑरिजनल वीडियो, इस गाने के ही #KikiChallenge वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Sharma, KiKi Challenge, In My Feelings
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com