विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2018

कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा...

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आरोप लगाया कि ‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल (Vikas Bahl ) ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था.

कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा...
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने डायरेक्टर विकास बहल (Vikas Bahl ) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है.
  • कंगना रनौत ने लगाया आरोप
  • इस डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया
  • अपने बयान में कही ये बात
मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  (Kangana Ranaut) ने आरोप लगाया कि ‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल (Vikas Bahl ) ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था. अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया है. 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया. बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे. एक आलेख में महिला ने अपने आरोपों को दोहराते हुए उस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की थी.

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर, 'मणिकर्णिका' का 'सुपर 30' से मुकाबला

कंगना ने एक बयान में कहा, ‘मैं पूरी तरह से उस पर (महिला) विश्वास करती हूं. हम जब 2014 में ‘क्वीन’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद भी बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वह रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं''.

रनौत ने कहा, ‘‘हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे. मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था''. फिल्म निर्माता हंसल मेहता और पटकथा लेखक अपूर्व असरानी फिल्म उद्योग के ऐसे लोगों में शामिल हैं जिन्होंने विकास बहल की निंदा की है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Queen Director Vikas Bahl, Vikas Bahl Harassment, Vikas Bahl, Kangana Ranaut Queen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com