विज्ञापन

CINTAA के 11 सदस्यों में इस्तीफा देने वालों में हैं एक्टर मुकेश ऋषि, कारण बताते हुए कहा- कई ऐसी बातें सामने आने लगीं

मुकेश ऋषि ने बताया सिंटा के सदस्यों ने आखिर क्यों दिया सामूहिक इस्तीफा? कहा- धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा था. 

CINTAA के 11 सदस्यों में इस्तीफा देने वालों में हैं एक्टर मुकेश ऋषि, कारण बताते हुए कहा-  कई ऐसी बातें सामने आने लगीं
CINTAA के 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे इल्जाम
नई दिल्ली:

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में चल रहे विवाद के बीच एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसी एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. लेकिन CINTAA ने आखिर ऐसा क्यों किया? इसकी वजह सामने नहीं आई. हालांकि इस्तीफा देने वालों में से एक सदस्य और एक्टर मुकेश ऋषि ने अपनी बात रखी है. आईएएनएस से बात करते हुए मुकेश ऋषि ने कहा कि समय के साथ कमेटी के अंदर यह महसूस होने लगा था कि सभी लोग एक जैसी सोच के साथ आगे नहीं बढ़ रहे हैं. 

एक्टर ने बताया CINTAA के 11 सदस्यों ने क्यों दिया इस्तीफा

आईएएनएस संग बातचीत में उन्होंने कहा, ''इच्छाशक्ति की कमी महसूस हो रही थी और कमेटी के भीतर जो कुछ हो रहा था, उससे यह लगने लगा था कि चीजें सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही हैं. शुरुआत में सोच बिल्कुल अलग थी. कमेटी में यह भावना थी कि जो भी अभिनेता सिंटा के लिए योगदान देना चाहता है, वह आगे आ सकता है. अभिनेता की आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, वह कमेटी में आकर अपनी भूमिका निभा सकता था. अगर कोई व्यक्ति कमेटी तक पहुंचता था और काम में योगदान देना चाहता था तो उसके लिए रास्ता खुला था और व्यवस्था काफी सरल थी.''

ये भी पढ़ें- क्राइम पेट्रोल का वो एपिसोड, जो एक साल तक रहा बैन, डायरेक्टर ने कहा- सरकार को था दंगे होने का डर

मुकेश ऋषि ने कहा- धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा

उन्होंने कहा, ''समय बीतने के साथ स्थिति बदलती गई. कमेटी के भीतर धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा और कई ऐसी बातें सामने आने लगीं, जो उन्हें और दूसरे सदस्यों को ठीक नहीं लगीं. अगर किसी व्यक्ति को किसी पद से हटा दिया जाता था तो दूसरा व्यक्ति भी बिना किसी पद के रह जाता था. इस तरह की घटनाओं के कारण कमेटी के सदस्यों के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर उन्हें आगे भी कमेटी में बने रहना चाहिए या फिर अलग हो जाना चाहिए.''

'सामूहिक रूप से इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए'

मुकेश ऋषि ने कहा, ''आखिरकार कई सदस्यों के बीच यह सहमति बनी कि सभी को साथ आकर एक ही बात पर सहमत होना चाहिए. यही संदेश और समझ उनके बीच बनी थी. इसके बाद सभी सदस्य मिले, स्थिति पर चर्चा की और सामूहिक रूप से इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए. इस्तीफे के साथ अपने फैसले के कारण भी बताए गए थे, ताकि उनकी बात साफ तौर पर सामने आ सके.''

CINTAA के 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

दरअसल, सिंटा में कथित तौर पर 11 सदस्यों के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद विवाद गहरा गया था. इनमें आठ सदस्य एग्जीक्यूटिव कमेटी के निर्वाचित सदस्य बताए गए. इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या इन इस्तीफों के कारण सिंटा की पूरी एग्जीक्यूटिव कमेटी भंग हो गई है और अब संस्था का संचालन किस तरह होगा. इस बीच सिंटा ने एग्जीक्यूटिव कमेटी के भंग होने की खबरों को सिरे से खारिज किया है. संस्था ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि कुछ असंतुष्ट सदस्य भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी यूनियन पूरी तरह सक्रिय है और एग्जीक्यूटिव कमेटी के जरिए काम कर रही है.

पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे आरोप

विवाद में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) का नाम भी सामने आया. सिंटा का आरोप है कि एफडब्ल्यूआईसीई ने ऐसी दिशा-निर्देश जारी करने की कोशिश की है, जिसके लिए उसके पास सिंटा के संवैधानिक ढांचे के तहत अधिकार नहीं हैं. एक स्वतंत्र ट्रेड यूनियन के आंतरिक कामकाज और संविधान को बाहरी हस्तक्षेप से बदला नहीं जा सकता. इसके अलावा एक्ट्रेस उपासना सिंह ने एनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा करते हुए कहा, एसोसिएशन का पूरा काम धीरे-धीरे पद्मिनी कोल्हापुरे, पूनम ढिल्लों और एग्जीक्यूटिव कमेटी के कुछ अन्य सदस्यों तक ही सीमित हो गया था. सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूनम ढिल्लों ने कई फैसले अकेले ही लिए, इनमें सरकारी अधिकारियों को अपनी पर्सनल ईमेल आईडी से ऑफिशियल मेल भेजना और एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों से सलाह या मंजूरी लिए बिना CINTAA की आधिकारिक ईमेल आईडी से इंडस्ट्री बॉडीज के साथ बातचीत का फैसला करना शामिल है.

ये भी पढ़ें- 25 साल बाद भी सावरिया की याद में ये गाना गुनगुनाती हैं लड़कियां, मोरनी बनकर करती हैं डांस, प्लेलिस्ट में होगा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukesh Rishi, CINTAA, Upasana Singh, Padmini Kolhapure, Poonam Dhillon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com