Abraham Ozler Box Office Collection 2 Days: बॉक्स ऑफिस पर 12 जनवरी को साउथ की फिल्मों का राज देखने को मिला है. जहां महेश बाबू की गुंटूर कारम, धनुष की कैप्टन मिलर, तेजा सज्जा की हनु मान, कटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस और शिवकार्तिकेयन की अयलान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्मों का कलेक्शन देखने लायक है. लेकिन इन फिल्मों की धूम से एक दिन पहले यानी 11 जनवरी को भी एक साउथ की फिल्म रिलीज हुई है, जिसने बिना किसी शोर शराबे या प्रमोशन के बजट की कमाई हासिल कर ली है. हैरानी की बात यह है कि इसमें केवल दो दिन का समय लगा है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म अब्राहम ओज़लर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, जो कि एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म है. इसे मिधुन मैनुअल थॉमस ने डायरेक्ट किया है और मैनुअल मूवी मेकर्स और नेराम्बोकू द्वारा निर्मित है. मूवी में जयराम, अनस्वर राजन, अर्जुन अशोकन, अनुप मेनन और सिद्दीकी अहम रोल में नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ट्रैकर सकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 2.8 करोड़ की कमाई हासिल की थी, जिसके बाद यह आंकड़ा दूसरे दिन 5.15 करोड़ तक भारत में पहुंचा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 6 करोड़ तक जा पहुंची. वही कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट केवल 6 करोड़ है, जो कि हासिल हो चुका है.
इसके अलावा 12 जनवरी को रिलीज हुई अयलान ने पहले दिन 4 करोड़, गुंटूर कारम ने 42 करोड़, हनुमान ने 11.91 करोड़, मैरी क्रिसमस ने 2.55 करोड़ और कैप्टन मिलर ने 8.65 करोड़ की कमाई भारत में की है, जो कि देखने लायक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं