विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2019

अभिनंदन की भारत वापसी पर स्वरा भास्कर का ट्वीट, लिखा- भारत ने पाकिस्तान को सही संदेश दिया...

अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) बस कुछ ही देर में भारत की भूमि पर कदम रखने वाले हैं. IAF Pilot अभिनंदन वर्धमान की भारत वापसी को लेकर खुशी का माहौल है. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने ये ट्वीट किया था.

अभिनंदन की भारत वापसी पर स्वरा भास्कर का ट्वीट, लिखा- भारत ने पाकिस्तान को सही संदेश दिया...
अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) की रिहाई पर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने किया ट्वीट
  • स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
  • अभिनंदन की वापसी पर किया था ट्वीट
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं स्वरा भास्कर
नई दिल्ली:

अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) बस कुछ ही देर में भारत की भूमि पर कदम रखने वाले हैं. भारतीय वायु सेना के पायलट (IAF Pilot) अभिनंदन वर्धमान की भारत वापसी को लेकर खुशी का माहौल है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने बृहस्पतिवार को अभिनंदन की रिहाई का आदेश दिया था. इमरान खान (Imran Khan) के इस फैसले के बाद बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने खूब ट्वीट किए थे और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी पाकिस्तान के इस फैसले पर ट्वीट किया था. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने IAF Pilot अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) को भारत भेजने के पाकिस्तान के फैसले का स्वागत किया था.

 

 

अभिनंदन की भारत वापसी पर शाहरुख खान का ट्वीट, लिखा- आपकी बहादुरी हमें मजबूती देती है...

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के पायलट अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) की भारत वापसी के पाकिस्तान के फैसले पर स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने लिखा थाः 'पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का फैसला लेकर सही कदम उठाया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस कदम का स्वागत करते हैं. हमारा बहादुर हीरो जल्द ही घर वापस आ सकेगा. भारत ने पाकिस्तान को यह संदेश देकर कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एकदम सही किया है.'

 

 

अभिनंदन की बहादुरी पर प्रीति जिंटा ने किया ट्वीट, लिखा- अमेरिकी हैरान हैं कि...

IAF Pilot अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthmaan) की वापसी के बाद स्वरा भास्कर ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर ट्वीट किया था. स्वरा भास्कर ने लिखा थाः 'आतंकवाद मुक्त माहौल को बनाने तथा शांति कायम करने के लिए अब गंभीर बातचीत का समय आ गया है. ताकि दोनों देश बेहतर भविष्य की ओर कदम रख सकें.' स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर अपनी साफगोई के लिए पहचाना जाता हैं और वे ट्रोलर्स को बखूबी जवाब भी देती हैं. 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinandan Varthmaan IAF Pilot, Abhinandan Varthmaan Returns, Abhinandan Varthmaan, Abhinandan Varthaman Latest News, Abhinandan Varthaman News, Abhinandan Varthmaan Swara Bhaskar, IAF Pilot Abhinandan, Iaf Pilot Abhinandan Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com