विज्ञापन

'इतना बड़ा इंसान होकर भी...', शाहरुख को सुपरहिट गाने देने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने किंग खान पर लगाया आरोप

बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर अपने पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ बिगड़े रिश्तों पर खुलकर बात की है.

'इतना बड़ा इंसान होकर भी...', शाहरुख को सुपरहिट गाने देने वाले अभिजीत भट्टाचार्य ने किंग खान पर लगाया आरोप
अभिजीत ने शाहरुख के साथ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर अपने पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ बिगड़े रिश्तों पर खुलकर बात की है. 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में अभिजीत की आवाज शाहरुख की ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा मानी जाती थी. ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं' और ‘वो लड़की जो सबसे अलग है' जैसे गानों में उनकी आवाज ने SRK की रोमांटिक इमेज को नई ऊंचाई दी थी. लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और अब सालों बाद इस रिश्ते की दरार को लेकर अभिजीत ने अपनी बात रखी है.

अहंकार बनाम आत्म-सम्मान की टकराहट

एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अभिजीत ने साफ कहा कि उनके और शाहरुख के बीच आई दूरी की असली वजह “अहंकार और आत्म-सम्मान” थी. उनका कहना है कि वह खुद को लेकर बहुत स्पष्ट थे और किसी भी स्थिति में अपने सम्मान से समझौता नहीं कर सकते थे. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई मौकों पर शाहरुख ने उन लोगों से भी रिश्ते बनाए रखे, जिन्होंने उन्हें अपमानित किया था, लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार अलग रहा. इसी बात ने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया और रिश्तों में खटास बढ़ती चली गई.

‘माफी नहीं मिली, यही सबसे बड़ा दुख'

अभिजीत ने आगे कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात से हुई कि उन्हें कभी माफी नहीं मिली. उनके मुताबिक, गलती के बाद एक ‘सॉरी' भी रिश्ते को संभाल सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस अनुभव का असर उनके करियर पर भी पड़ा. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उन्होंने फिल्मों में गाना कम कर दिया, क्योंकि उनकी आवाज बहुत हद तक शाहरुख की छवि से जुड़ चुकी थी.

यह भी पढ़ें: महाभारत की 'द्रौपदी' की यंग दिनों की 7 तस्वीरें, टूटी शादी, 13 साल छोटे सिंगर से रहा रिश्ता, 3 बार की सुसाइड की कोशिश

सिंगर ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किसी घमंड का नतीजा नहीं था, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत निराशा का परिणाम था. उनका मानना था कि जब दिल से जुड़ाव ही खत्म हो जाए, तो काम में भी वही जुनून नहीं रह पाता.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Bhattacharya, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com