विज्ञापन
This Article is From May 05, 2022

आराध्या बच्चन की स्कूल की अनसीन तस्वीर वायरल, अवॉर्ड लेती नजर आईं अमिताभ बच्चन की पोती

आराध्या बच्चन के इंस्टाग्राम फैन पेज पर की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की गई है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की आराध्या बच्चन स्कूल यूनिफॉर्म में खड़ी हुई हैं इतना ही नहीं वे अवॉर्ड लेती दिखाई दे रही हैं.

आराध्या बच्चन की स्कूल की अनसीन तस्वीर वायरल, अवॉर्ड लेती नजर आईं अमिताभ बच्चन की पोती
आराध्या बच्चन की स्कूल की अनसीन तस्वीर वायरल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा दर्शक आराध्या बच्चन की एक झलक देखन का इंतजार करते हैं. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अभी मात्र 11 साल की ही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है. आराध्या के एक नहीं बल्की हजारों फैन पेज हैं. आराध्या काफी छोटी उम्र में काफी पॉपुलर हैं. अधिकतर वे अपने पेरेंट्स के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की जाती हैं. वहीं हाल ही में आराध्या बच्चन के फैन पेज पर एक तस्वीर शेयर की गई है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या स्कूल में अवॉर्ड लेती दिखाई दे रही हैं. 

knpqqpt8

Aaradhya Bachchan

आराध्या बच्चन के इंस्टाग्राम फैन पेज पर की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की गई है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की आराध्या बच्चन स्कूल यूनिफॉर्म में खड़ी हुई हैं इतना ही नहीं वे अवॉर्ड लेती दिखाई दे रही हैं. बता दें की आराध्या हर चीज में आगे हैं. उनके डांस के साथ ही उनके गाने के वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं. पिछली बार तो उनका एक स्पीच वाला वीडियो भी इंटरनेट पर छा गया था. उनकी हिंदी स्पीच सुन पिता अभिषेक बच्चन ने भी उनकी तारीफ की थी. 

आराध्या की इस तस्वीर में देखा जा सकता है की उनके साथ स्कूल के और भी बच्चे खड़े हैं. आराध्या इस तस्वीर में दूसरे नंबर पर खड़ी हैं. उन्होंने अपने हाथों में शील्ड पकड़ी हुई है. वहीं बाकी बच्चे गर्डन में बैठे दिखाई दे रहे हैं. 

VIDEO: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म सिटी में स्पॉट हुए

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Viral Photo, Aaradhya Bachchan Age, Aaradhya Bachchan Latest Photo, Aaradhya Bachchan Unseen Photo, Aaradhya Bachchan School Photo Viral, Aaradhya Bachchan School Name, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Daughter, Amitabh Bachchan Grand Daughter, Amitabh Bachchan Grand Daughter Aaradhya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com