विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

आराध्या बच्चन ने पापा अभिषेक बच्चन को किया सरप्राइज, जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

जैसे ही दो महीने बाद अभिषेक बच्चन अपने ऑफिस पहुंचे, उन्हें हाथों से लिखा हुआ एक स्पेशल नोट मिला, जिसमें लिखा था- 'आई लव यू पापा.'

आराध्या बच्चन ने पापा अभिषेक बच्चन को किया सरप्राइज, जानकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल
बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन
  • बेटी बी ने किया अभिषेक बच्चन को सरप्राइज
  • ऑफिस लौटे तो अभिषेक को मिला आराध्या का नोट
  • 'मनमर्जियां' की शूटिंग में बिजी अभिनेता
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से कश्मीर में थे. अभिषेक वहां फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग में बिजी रहे. हाल ही में शूटिंग शेड्यूल खत्म कर अभिषेक मुंबई लौटे और उनकी 6 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन ने उन्हें सरप्राइज कर दिया. इसकी जानकरी अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर दी है. 

बीच ग्राउंड पर अचानक डांस करने लगे रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन, बार-बार देखा जा रहा Video

जैसे ही दो महीने बाद अभिषेक अपने ऑफिस पहुंचे, उन्हें हाथों से लिखा हुआ एक स्पेशल नोट मिला, जिसमें लिखा था- "आई लव यू पापा." बेशक बेटी का यह नोट देख अभिषेक इमोशनल हो गए और उन्होंने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर लिखा, "जब आप 2 महीने बाद ऑफिस जाए और बेटी ने आपके लिए एक नोट छोड़ा हो." अभिषेक ने हैशटैग के जरिए आराध्या को दुनिया की सबसे बेहतरीन बेटी बताया है.

मम्मी-पापा के साथ रहने पर अभिषेक बच्चन हुए Troll तो यूं दिया मुंहतोड़ जवाब
 

अभिषेक के फैन्स को यह पोस्ट बेहद पसंद आईं. उन्होंने आराध्या की भी सराहना की है.
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

बता दें, महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने साल 2007 में मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी. साल 2011 में इनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ. 6 वर्षीय आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं. आमिर खान के बेटे आजाद राव खान और आराध्या बेस्ट फ्रेंड्स हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bachchan, Aaradhya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com