विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2024

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म में कैमियो करेंगे आमिर खान

आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है जिससे उनके फैन्स को खासा एक्साइट कर दिया है. आमिर का नाम साउथ की एक बड़ी फिल्म से जुड़ रहा है.

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म में कैमियो करेंगे आमिर खान
रजनीकांत की फिल्म में कैमियो करेंगे आमिर!
Social Media
नई दिल्ली:

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ी थी कि कन्नड़ स्टार हीरो उपेंद्र सुपरस्टार रजनीकांत और लोकेश कनगराज की कुली का हिस्सा हैं. हालांकि फिल्म मेकर्स ने इसे लेकर कोई भी ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की. फिर उपेंद्र ने खुद कुली के सेट से रजनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर आई तो हलचल हुई लेकिन उन्होंने फिर वो फोटो डिलीट कर दी. अब इस फिल्म से बॉलीवुड का कनेक्शन जुड़ा है. कहा जा रहा है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट रजनीकांत की फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं.

कॉलीवुड के गलियों में ताजा चर्चा से पता चलता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस भारी-भरकम एक्शन ड्रामा में कैमियो करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि लोकेश फिलहाल मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ बातचीत कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम देश के दो सबसे बड़े सितारों को एक ही फ्रेम में देखेंगे. ये पहली बार होगा जब आमिर खान और रजनीकांत को साथ देखने का मौका मिलेगा. इससे पहले अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, तमन्ना भाटिया और कई सेलेब्स रजनीकांत के साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा साउथ में बॉलीवुड स्टार्स की एंट्री भी अब कोई नई बात नहीं रहीं. हालांकि आमिर का नाम थोड़ा चौंकाने वाला लगा. क्योंकि इस तरह की खबरें उन्हें लेकर थोड़ा कम ही सुनने को मिलती हैं. अगर ये सीन सेट हो जाता है तो ये उस फिल्म के लिए और हाई पॉइंट हो जाएगा.

इससे पहले बॉलीवुड मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि शाहरुख खान या रणवीर सिंह कुली में एक स्पेशल कैमियो करेंगे लेकिन सभी खबरें गलत ही निकलीं. कुली की यूनिट फिलहाल विशाखापट्टनम में शूटिंग कर रही हैं और यह फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर आएगी. कुली एक हाई-बजट एक्शनर है इसे कलानिधि मारन के सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है. अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan With Rajinikanth, Aamir Khan Cameo In Rajinikanth Movie, Telugu Cinema News, Movie Reviews
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com