बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की. इस शादी के बाद से अभी तक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर ये है कि तीसरी शादी को लेकर आमिर के खिलाफ फतवा जारी हुआ है. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में गैर मुस्लमिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता. ऐसा करने वाला शख्स शरीयत के मुताबिक गुनहगार होगा.
उनका कहना है कि इस तरह की शादियां शरीयत की शिक्षा से उलट है. उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों से इस्लाम के नाम को नुकसान पहुंचा है और समाज में गलत संदेश जाता है. उन्होंने सभी मुसलमानों से अपील की कि वे अपनी धार्मिक शिक्षा का स्मान करें और ऐसे फैसलों से बचना चाहिए.
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
बता दें कि आमिर खान की तीसरी पत्नी बनीं गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और एंग्लो-इंडियन परिवार से आती हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश बैकग्राउंड से हैं. हालांकि अपनी पहचान के बारे में पूछे जाने पर गौरी खुद को गर्व से इंडियन बताती हैं. आमिर खान ने एक बातचीत में बताया था कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे. लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी उनके बारे में लिखा है.

प्रोफेशनल लाइफ में क्या करती हैं गौरी?
गौरी स्प्रैट लंबे समय तक बेंगलुरु में रहीं और पेशेवर तौर पर बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़ी रही हैं. फिलहाल वो आमिर खान के प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं. हालांकि वो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आती हैं. लिंक्डिन प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद फैशन से जुड़ा कोर्स किया. इसके अलावा गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया.
पहले भी दो शादियां कर चुके हैं आमिर
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर किरण राव से शादी की थी. इस रिश्ते से उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ. हालांकि दोनों शादियां बाद में खत्म हो गईं. अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर जिंदगी की नई शुरुआत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: शबाना आजमी की सोनम वांगचुक से अपील, अपनी भूखहड़ताल खत्म करें...देश को आपकी जरूरत है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं