कलर्स के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस-20 का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में सलमान खान एक नई हिंट देते नजर आ रहे है. भाईजान के साथ आए इस नए टीजर में बताया जा रहा है कि इस सीजन में सभी घरवालों को एक वरदान मिलने वाला है. इसके साथ ही सलमान तथास्तु कहते हैं. ऐसा लग रहा है कि ये जो वरदान मिलने वाला है इसको हरी झंडी शायद सलमान खान ही देने वाले हैं.
बता दें कि बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है. इसके तर्ज पर कई शो शुरू हुए लेकिन फैन्स के दिल से ओजी बिग बॉस की जगह हिला पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है. यही वजह है कि इसके बीस सीजन आ चुके हैं और हर सीजन पिछले से ज्यादा कामयाब और पॉपुलर होकर निकलता है. पिछले सीजन की यानी कि बिग बॉस-19 की बात करें तो इस सीजन टीवी स्टार गौरव खन्ना इस शो के विनर रहे थे. अब हर किसी की नजर बस बिग बॉस सीजन-20 पर है कि इस सीजन में कौनसे कंटेस्टेंट आ सकते हैं.
इसके अलाव शो को लेकर सलमान खान ने वरदान की जो हिंट दी है वो भी फैन्स को एक्साइट कर रही है. देखना होगा कि इस बार शो की थीम क्या होने वाली है और मेकर्स ने ऐसा क्या सोचा है जो इसे पिछले सीजन से अलग और मजेदार बनाएगा.
नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम, नए समीकरण और अन एक्सपेक्टेड मोड़ लेकर आता है. लेकिन इस सीजन में एक ऐसा रहस्य है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से बिल्कुल अलग बनाता है. पहली हिंट पहले ही सामने आ चुकी है, बस आपको उसे ध्यान से देखने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं