विज्ञापन

श्रीदेवी का वो गाना, जिसने बचाई थी यशराज फिल्म्स की लाज, रेखा ने किया था रिजेक्ट, 37 साल पुराना गीत आज भी लड़कियों की पहली पसंद

37 साल पहले आई हिंदी सिनेमा की इस फिल्म ने यशराज फिल्म्स को नई उड़ान दी थी, और इसका एक गाना आज भी हर शादी में दुल्हनों की पहली पसंद बना हुआ है.

श्रीदेवी का वो गाना, जिसने बचाई थी यशराज फिल्म्स की लाज, रेखा ने किया था रिजेक्ट, 37 साल पुराना गीत आज भी लड़कियों की पहली पसंद
श्रीदेवी का यह गाना है सुपरहिट, जिसने बचाई यशराज फिल्म्स की लाज
YouTube

श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन 37 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म उनके करियर और यशराज फिल्म्स दोनों के लिए गेम चेंजर साबित हुई. उस दौर में यशराज फिल्म्स लगातार संघर्ष कर रहा था और उसे एक बड़ी हिट की सख्त जरूरत थी. ऐसे समय में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बजट से करीब तीन गुना कमाई की और बैनर को नई जिंदगी दे दी. फिल्म में श्रीदेवी की अदाकारी और डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसका एक मशहूर गाना आज भी हर शादी और संगीत समारोह की शान माना जाता है, जिस पर दुल्हनें खास तौर पर डांस करना पसंद करती हैं.

कौन सी है फिल्म?

हम बात कर रहे हैं फिल्म चांदनी की. इस फिल्म का गाना 'मैं ससुराल नहीं जाउंगी डोली रख दो कंहारों' उस वक्त जितना बड़ा हिट रहा था, आज भी उतना ही सुना जाता है और पसंद किया जाता है. इस गाने पर यूट्यूब में 152 मिलियन से अधिक व्यूज हैं. उस समय लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स आर्थिक संकट से गुजर रही थी. ऐसे में श्रीदेवी की फिल्म 'चांदनी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके यशराज को नया जीवनदान दिया. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना लीड रोल में थे.

रेखा थी पहली पसंद

डायरेक्टर यश चोपड़ा पहले 'चांदनी' के लीड एक्ट्रेस के तौर पर रेखा को साइन करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और श्रीदेवी का नाम सजेस्ट किया था. इसके बाद श्रीदेवी को साइन किया गया और ये उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई.

विनोद खन्ना से पहले अनिल कपूर को ऑफर हुई फिल्म

इस फिल्म में पहले ऋषि कपूर और अनिल कपूर काम करने वाले थे, लेकिन अनिल कपूर व्हीलचेयर वाला किरदार नहीं निभाना चाहते थे. इसके बाद ऋषि कपूर को वो रोल मिला और दूसरे किरदार के लिए विनोद खन्ना को मनाया गया.

बजट से तीन गुना कमाई

1989 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने बजट से लगभग तीन गुना कमाई की थी. फिल्म का बजट 8 करोड़ रुपए था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ की बंपर कमाई की थी. फिल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. 

यह भी पढ़ें: 29 साल पुराना सदाबहार गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने भरी मिठास, माधुरी दीक्षित का छाया जादू, बना कल्ट सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Chandni, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com