विज्ञापन

आमिर खान की तीसरी पत्नी की 5 तस्वीरें, 25 साल से हैं एक-दूसरे को जानते, एक बेटे की हैं मां

आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जो चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि एक मंत्री नितेश राणे ने एक विवादित बयान दिया है.

Gallery View
  • महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं. इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य और एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर आमिर खान तीन शादी कर रहे हैं तो तुम चार कर लो. कौन रोक रहा है? तुम्हें क्या दिक्कत है?
    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी पर कहा कि वह लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हैं. इस पर तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य और एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर आमिर खान तीन शादी कर रहे हैं तो तुम चार कर लो. कौन रोक रहा है? तुम्हें क्या दिक्कत है?
  • वारिस पठान ने आगे कहा कि शादी में उनकी पहली और दूसरी पत्नी पहुंचीं, बेटा, बेटी, दामाद भी पहुंचे. उद्योगपति भी पहुंचे. किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्या दिक्कत है? उनकी क्षमता है, उन्होंने किया. अगर आपके अंदर भी क्षमता है तो आप भी करो. उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो दिक्कत क्या है? इसे वह बस जिहाद-जिहाद कह रहे हैं, उन्हें जिहाद का मतलब भी नहीं पता होगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
    वारिस पठान ने आगे कहा कि शादी में उनकी पहली और दूसरी पत्नी पहुंचीं, बेटा, बेटी, दामाद भी पहुंचे. उद्योगपति भी पहुंचे. किसी को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको क्या दिक्कत है? उनकी क्षमता है, उन्होंने किया. अगर आपके अंदर भी क्षमता है तो आप भी करो. उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो दिक्कत क्या है? इसे वह बस जिहाद-जिहाद कह रहे हैं, उन्हें जिहाद का मतलब भी नहीं पता होगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
  • गौरी स्प्रैट और आमिर खान दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं. सालों तक दोनों दोस्त रहे. मार्च 2025 में अपने 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई.
    गौरी स्प्रैट और आमिर खान दो दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं. सालों तक दोनों दोस्त रहे. मार्च 2025 में अपने 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में आमिर खान ने गौरी संग रिलेशनशिप कंफर्म किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि दोनों करीब 25 साल से दोस्त हैं, लेकिन कुछ समय पहले ही उनके बीच प्रेम संबंध की शुरुआत हुई.
  • रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट कई मौकों पर आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं. गौरी एक सात वर्षीय बेटे की मां हैं. बताया जाता है कि आमिर और गौरी लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया.
    रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी स्प्रैट कई मौकों पर आमिर खान के साथ नजर आ चुकी हैं. गौरी एक सात वर्षीय बेटे की मां हैं. बताया जाता है कि आमिर और गौरी लगभग 25 वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया.
  • आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. किरण का एक बेटा आजाद राव खान है. इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं.
    आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग हो चुके हैं. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. किरण का एक बेटा आजाद राव खान है. इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com