विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

आमिर खान भतीजी ज़ैन हैं बेहद खूबसूरत, वेब सीरीज में मचा रही है धूम, आपने देखा ?

आमिर खान की भतीजी ज़ैन मैरी खान बेहद खूबसूरत हैं. वह फिल्म ‘कयामत से कयामत तक'  और 'जो जीता वहीं सिकंदर' के मेकर मंसूर खान की बेटी हैं. वह नेटफ्लिक्स सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर’ में नजर आई थीं.

आमिर खान भतीजी ज़ैन हैं बेहद खूबसूरत, वेब सीरीज में मचा रही है धूम, आपने देखा ?
आमिर खान भतीजी ज़ैन हैं बेहद खूबसूरत
नई दिल्ली:

आमिर खान की भतीजी ज़ैन मैरी खान (Zain Marie Khan) बेहद खूबसूरत हैं. वह फिल्म ‘कयामत से कयामत तक' (Qayamat Se Qayamat Tak)  और जो जीता वहीं सिकंदर के मेकर मंसूर खान की बेटी हैं. वह नेटफ्लिक्स सीरीज ‘मिसेज सीरियल किलर' में नजर आई थीं. इसमें जैकलीन फर्नांडीज, मनोज वाजपेयी और मोहित रैना भी थे. ज़ैन ने कपूर एंड संस से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसमें उनका छोटा सा रोल था. 2016 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, रजत कपूर, रत्ना पाठक शाह और ऋषि कपूर भी नजर  आए थे.

न्यूज़ 18 के साथ बातचीत में ज़ैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें 'स्टार किड' टैग पसंद नहीं है. मुझे इस बात पर सहमत होना पड़ा कि यही मेरा बैकग्राउंड है. इसलिए, मुझे इस बात का सम्मान करना चाहिए.

यह पूछे जाने पर कि क्या आमिर खान की भतीजी होने से उन पर दबाव पड़ता है, उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हां ऐसा है. मैं इस तथ्य से बहुत अवगत हूं कि जिन लोगों से मैं संबंधित हूं, वे केवल प्रसिद्ध नहीं हैं, वे अपने काम को बहुत गंभीरता से लेते हैं. अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं करती या मैं अपने काम में ईमानदार नहीं होती तो वे वास्तव में अधिक निराश होते, बजाय इसके कि मैं एक एक्टर के रूप में असफल रही. मैं अच्छा काम करना चाहती हूं, चाहे मेरा रोल छोटा हो या बड़ा.

जैन मैरी के पापा पूर्व निर्देशक मंसूर खान ने ‘कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी हिट फिल्में दी, उनकी  फिल्म में आमिर खान ने लीड प्ले किया था. मंसूर खान की इस फिल्म ने आमिर के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया.  लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. हाल ही में जैन वह आमिर खान की बेटी आइरा खान के साथ फोटो में नजर आई थीं. फोटो में उनके भाई एक्टर इमरान भी नजर आए थे.

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म, जिसमें करीना कपूर खान भी हैं, 11 अगस्त को स्क्रीन पर आएगी.

ये भी देखें :

VIDEO:  दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर फिल्म प्रमोशन में बिजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mrs Serial Killer, Aamir Khan Niece Zayn Marie Khan, Aamir Khan, Aamir Khan Films, Aamir Khan Niece, Aamir Khan Mansoor Khan, Zyan Marry Khan Movies And Web Series, Mansoor Khan Daughter Zyan Marry Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com