- आमिर खान की मां की कोरोना रिपोर्ट आई सामने
- एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरे देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस से बॉलीवुड कलाकार भी अछूते नहीं रहे हैं. हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) के कुछ स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव निकले. स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आमिर खान और उनके परिवार के बाकी सदस्यों का भी कोविड-टेस्ट किया गया. सबका टेस्ट नेगेटिव आया, हालांकि, आमिर खान अपनी मां की कोरोना रिपोर्ट को लेकर काफी चिंतित थे. वहीं, आमिर खान की यह चिंता अब दूर हो गई है, क्योंकि एक्टर की मां की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस बात की जानकारी आमिर खान ने ट्वीट कर दी है.
Hello everyone, I am most relieved to inform everyone that Ammi is Covid 19 negative.
— Aamir Khan (@aamir_khan) July 1, 2020
Thank you everyone for your prayers and good wishes
Love.
a.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हेलो सबको, मुझे यह बताते हुए सबसे ज्यादा राहत महसूस हो रही है कि अम्मी का कोविड 19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है. आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद." आमिर खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा था, "आप सभी की जानकारी के लिए, मेरे कुछ स्टाफ कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव हैं. उन्हें तुरंत क्वारंटीन किया गया और बीएमसी अधिकारी उन्हें चिकित्सा सुविधा तक ले जाने में बहुत तत्पर और कुशल नजर आए. मैं बीएमसी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने इस तरह से अच्छी देखभाल की."
आमिर खान (Aamir Khan) ने आगे लिखा था, "अब मैं अपनी मां को टेस्ट कराने के लिए ले जा रहा हूं. इस पंक्ति में वह आखिरी इंसान हैं. कृप्या प्रार्थना करें कि उनका टेस्ट भी नेगिटिव आए. मैं एक बार फिर बीएमसी को शीघ्र, पेशेवर और देखभाल करने के तरीके के लिए धन्यवाद करना चाहुंगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं