विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2020

आमिर खान के बेटे जुनैद खान प्ले के लिए कर रहे थे मेकअप, बेटी इरा खान ने भाईदूज पर Video शेयर कर यूं दी बधाई

भाईदूज (Bhai Dooj) के खास मौके पर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपने बड़े भाई जुनैद खान (Junaid Khan) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नाटक के लिए अपना मेकअप करते नजर आ रहे हैं.

आमिर खान के बेटे जुनैद खान प्ले के लिए कर रहे थे मेकअप, बेटी इरा खान ने भाईदूज पर Video शेयर कर यूं दी बधाई
इरा खान (Ira Khan) ने शेयर किया भाई दूज पर जुनैद खान (Junaid Khan) का वीडियो
  • इरा खान ने शेयर किया भाई दूज पर जुनैद खान का वीडियो
  • प्ले के लिए मेकअप करते दिखे आमिर खान के बड़े बेटे
  • इरा खान ने वीडियो शेयर कर दी भाईदूज की बधाई
नई दिल्ली:

भाई-बहन के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है भाईदूज (Bhai Dooj). इस दिन बहनें भाइयों को अपने घर बुलाकर उन्हें तिलक (Bhai Dooj Tilak Shubh Muhurat) और आरती उतारकर भोजन कराती हैं. उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस खास मौके पर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपने बड़े भाई जुनैद खान (Junaid Khan) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नाटक के लिए अपना मेकअप करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने भाई जुनैद को न केवल भाई दूज के त्योहार की बधाइयां दीं, बल्कि उनके बारे में भी काफी कुछ लिखा.

इरा खान (Ira Khan) ने जुनैद खान (Junaid Khan) के प्ले 'ए फार्मिंग स्टोरी' का बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने चेहरे पर मेकअप करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए इरा खान ने लिखा, "क्या कहूं, कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन कैसे कहूं? भाई दूज की बहुत सारी बधाई हो जुन्नू. मुझे नहीं लगता कि मैं यह व्यक्त कर सकती हूं कि मैं मेरे जैसा भाई होने के लिए कितनी आभारी हूं. मेरे व्यक्तित्व और जीवन का एक इतना बड़ा हिस्सा उन्हीं के कारण है- सभी अच्छी चीजें. और फिर कुछ साल हमने एक-दूसरे से दूर बिताए, कुछ अन्य चीजें करते हुए. जब मैं वापस आई तो उन्होंने कहा कि फैज बैकस्टेज में मदद के लिए कुछ लोगों की तलाश कर रहे हैं. वह भी उस प्ले का हिस्सा थे."

इरा खान (Ira Khan) ने भाई जुनैद (Junaid Khan) के लिए आगे लिखा, "जुनैद को पेशेवर तरीके में देखना काफी विचित्र है. उन्हें ऐसे देखना यह याद दिलाता है कि वह बाहर भाई होने से भी कहीं बढ़कर हैं. उन्हें ऐसे देखकर मैं काफी गर्व महसूस कर रही हूं. जाहिर सी बात है कि मैंने उन्हें कभी यह चीज नहीं बताई है." इरा खान ने आगे लिखा, "अपने जीवन में लोगों की सराहना करने के लिए समय निकालिए. और ऐसा करने के लिए कोई भी बहाना चुनिए. वह इस चीज के लायक हैं, इसलिए आप ऐसा करिये."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Ira Khan Post, Ira Khan Shares Video Of Junaid Khan, Junaid Khan, Bhai Dooj, Ira Khan Shares Junaid Khan Video On Bhai Dooj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com