विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

आमिर खान की बेटी इरा खान टैटू कराने के बाद इस अंदाज में आईं नजर, Photo हुई वायरल

आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली इरा खान (Ira Khan) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इरा ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है.

आमिर खान की बेटी इरा खान टैटू कराने के बाद इस अंदाज में आईं नजर, Photo हुई वायरल
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) की खूबसूरती के फैन्स हुए दीवाने
  • आमिर खान की बेटी इरा खान ने शेयर की तस्वीर
  • अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की तस्वीर
  • फैन्स जमकर कर रहे हैं तारीफ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. कुछ दिन पहले ही इरा खान ने अपनी टैटू वाली फोटो डाली थी जो खूब वायरल हुई थी. इरा खान (Ira Khan) ज्यादातर मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इरा खान (Ira Khan) एक्टिव नजर आती हैं. हाल ही में इरा खान (Ira Khan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनकी खूबसूरती के फैन्स दीवाने हो गए हैं. फैन्स उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी ब्यूटी की तारीफ कर रहे हैं. 

Super 30 Trailer: आनंद कुमार ने परिवार संग देखा ऋतिक रोशन का ट्रेलर, बोले- आंखों में आंसू आ गए...

इरा (Ira Khan) ने इस तस्वीर में रेड शार्ट टॉप पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इरा खान पर इस तस्वीर में सूरज की किरणें पड़ रहीं हैं जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है. इरा खान दूसरे स्टार किड्स की अपेक्षा मीडिया के सामने कम ही आती हैं. अकसर इरा खान (Ira Khan) को पापा आमिर खान (Aamir Khan) के साथ ही मीडिया के सामने देखा गया है.

Bigg Boss 13: टीवी की ये बहुएं बन सकती हैं बिग बॉस का हिस्सा, शो के लिए तैयारियां शुरू

बता दें कुछ दिनों पहले इरा खान (Ira Khan) ने अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया था, जिसका फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की थी. इरा का ये टैटू भी फैन्स को बहुत पसंद आया. इरा ने टैटू में लिखावाया, 'हम नहीं तो कौन?'

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Ira Khan, Kiran Rao, Aamir Khan Daughter Ira Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com