विज्ञापन

72 साल पहले थे इनके चर्चे, जॉन चाचा को बहुत प्यार करते थे सब बच्चे, इस हिंदी गाने के बिना अधूरा था दूरदर्शन का चित्रहार

हिंदी गाने देखने हों तो 1980-90 के दशक में एकमात्र जरिया था दूरदर्शन का चित्रहार. हर हफ्ते बुधवार और शुक्रवार को 5-6गाने आते थे. बस इसी में 1954 की फिल्म का एक गाना आता था, बच्चे गाते थे और जॉन चाचा की खूब तारीफ करते थे. आपको पता है ये मजेदार किस्सा.

72 साल पहले थे इनके चर्चे, जॉन चाचा को बहुत प्यार करते थे सब बच्चे, इस हिंदी गाने के बिना अधूरा था दूरदर्शन का चित्रहार
जब दूरदर्शन पर आते ही पूरा घर गुनगुनाने लगता था ये गाना, जॉन चाचा का फेमस गाना
NDTV
नई दिल्ली:

आज की पीढ़ी गाने सुनने के लिए शायद ओटीटी और यूट्यूब खंगालती है. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब पूरे हफ्ते लोग सिर्फ एक कार्यक्रम का इंतजार करते थे. जिस पर बिना मांगे ही वो गाने सुनने को मिल जाते थे. जिसके उस दौर के लोग दीवाने थे. इस शो का नाम था चित्रहार और चैनल था दूरदर्शन. 1982 में शुरू हुआ दूरदर्शन 1980 और 90 के दशक में करोड़ों घरों की शाम का हिस्सा बन गया था. हर बुधवार और शुक्रवार टीवी के सामने पूरा परिवार बैठता और जैसे ही कुछ खास गाने बजते, बच्चे भी खुशी से झूम उठते. इन्हीं गानों में एक ऐसा गीत था. जिसने एक फिल्मी किरदार को हर बच्चे का 'चाचा' बना दिया.

आखिर कौन थे जॉन चाचा?

बच्चों के ये प्यारे चाचा हैं जॉन चाचा. 'जॉन चाचा तुम कितने अच्छे...' 1954 में रिलीज हुई फिल्म 'बूट पॉलिश' का सबसे यादगार गीत है. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने का असली नाम 'रात गई फिर दिन आता है' है. लेकिन इसे आज भी लोग इसकी पहली लाइन से ही याद करते हैं. आशा भोसले, मन्ना डे की आवाज और कोरस में सजा ये गीत शंकर-जयकिशन के संगीत और सरस्वती कुमार दीपक के बोलों से और भी खास बन गया.

इस हिंदी गाने में दिखाई देने वाले जॉन चाचा का किरदार मशहूर एक्टर डेविड अब्राहम ने निभाया था. डेविड का मुस्कुराता चेहरा, बच्चों के लिए उनका प्यार और उनका अपनापन लोगों के दिलों में ऐसा बसा कि वो असल जिंदगी में भी 'डेविड चाचा' के नाम से मशहूर हो गए. इस शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था.

यह भी पढ़ें: 71 साल पहले इस गाने में मोहम्मद रफी से हो गई थी गलती, वो गलती ही बनी गाने की ताकत, बना डाला सुपरहिट

बूट पॉलिश फिल्म का निर्देशन प्रकाश अरोड़ा ने किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर राज कपूर थे. इसने बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था. फिल्म में रतन कुमार, नाज और डेविल लीड रोल में थे. फिल्म 12 फरवरी 1954 को रिलीज हुई थी.

जॉन चाचा तुम कितने अच्छे, बूट पॉलिश सॉन्ग

ये भी पढ़ें: इंटरवल के बाद इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में बढ़ जाती थी भीड़, हर कोई करता था सिर्फ की एंट्री सनी देओल का इंतजार

चित्रहार की जान था ये गाना

1982 में जब दूरदर्शन पर चित्रहार की शुरुआत हुई. तब लोगों के पास एंटरटेनमेंट के बहुत कम साधन थे. ऐसे में फिल्मों के पॉपुलर गाने सुनने का सबसे बड़ा जरिया यही कार्यक्रम था. 'जॉन चाचा तुम कितने अच्छे...' उन गानों में शामिल था. जिसे बार-बार दिखाया जाता और हर बार उतना ही पसंद किया जाता. बच्चे टीवी के सामने बैठकर इसे गाते थे. तो बड़े भी अपने बचपन की यादों में खो जाते थे. इस गीत की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी थी. जो सीधे दिल को छू जाती थी. यही वजह है कि 72 साल बाद भी जॉन चाचा सिर्फ एक फिल्मी किरदार नहीं. बल्कि बचपन की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हैं. जो आज भी बच्चों के प्यारे बने हुए हैं. यूट्यूब पर गाने को मिल रहे हिट्स इसी बात के गवाह हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chacha Tum Kitne Achche Song, Boot Polish Movie, Doordarshan, Chitrahaar, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com