फिल्म सौदागर सुभाष घई की वो फिल्म थी, जिसने रातों-रात बॉलीवुड को दो नए सितारे दिए. फिल्म 9 अगस्त 1991 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 15 करोड़ के आसपास था. लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस फिल्म ने सफलता के झंडा गाड़े. यह फिल्म रोमांटिक के साथ-साथ दो परिवार की आपसी दुश्मनी को लेकर थी. इस फिल्म में विवेक मुशरान और मनीषा कोइराला के अलावा अमरीश पुरी, मुकेश खन्ना, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे. इस फिल्म के गाने बहुत बड़े हिट साबित हुए. इस फिल्म के गाने सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने गाए थे. उन्होंने अपने गानों से इस फिल्म में चार चांद लगाए. सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने भी इस फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा था.
फिल्म सौदागर के सभी गाने हिट
बता दें फिल्म सौदागर साल 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म से दो नए एक्टर्स ने बॉलीवुड में एंट्री की थी. जिनमें मनीषा कोइराला और विवेक मुशरन का नाम शामिल है. इस फिल्म को सुभाष घई ने बनाया था. दूसरी तरफ इस फिल्म में राजकुमार और दिलीप कुमार भी अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म के गाने इतने हिट हुए थे कि आज भी दर्शक इनको सुनना पसंद करते हैं. खासकर फिल्म का गाना 'सौदागर-सौदागर' आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. वैसे तो फिल्म सौदागर के सभी गाने हिट थे, लेकिन इस गाने ने मनीषा कोइराला की सुंदरता को एक अलग ही नाम दिया और हम कह सकते हैं कि यह गाना मनीषा कोइराला के लिए बहुत ही लकी साबित हुआ. गाने ने मनीषा कोइराला को एक रोमांटिक एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया. जिसके बाद मनीषा कोइराला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस फिल्म के बाद मनीषा कोइराला अग्निसाक्षी, माय फर्स्ट लव लेटर जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं. गाने फिल्म के गाने गाने वाले दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने भी फिल्म सौदागर को लेकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था एक तरफ दिलीप कुमार दूसरी तरफ राजकुमार की एक्टिंग ने फिल्म में एक जान डाल दी थी.
यह गाने हैं पसंद
सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने कहा कि मेरे खुद के गाए हुए ज्यादातर गाने मैं नहीं सुनती, क्योंकि मुझे लगता है कि यह गाना इस जगह पर सही होना था, यह सोचकर मुझे अच्छा नहीं लगता. कुछ गाने हैं जैसे लव स्टोरी 1942 या तो बॉम्बे या तो देवदास के गाने हो , यह गाने मुझे बहुत पसंद है. मैं खुद को लकी समझता हूं कि मैं इतने हिट गाने गाए. अब मैं जब यूट्यूब पर देखती हूं तो मैं चेक करती हूं कि उस वक्त यह गाना कैसे फिल्माया गया. उस समय सोशल मीडिया नहीं था. इसलिए काफी गाने देख नहीं पाती थी. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म सौदागर में राजकुमार और दिलीप कुमार की पहली मुलाकात का सीन है, वह दिल छूने वाला है. फिल्म को सुभाष जी ने बहुत ही अच्छे तरीके से बनाया है. अगर मनीषा कोइराला के फिल्मी करियर की बात करें तो वह इससे पहले संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरा मंडी में नजर आ चुकी हैं. बीच में अभी खबर आई थी कि संजय जल्द ही हीरामंडी 2 भी दर्शकों के बीच में लेकर आ रहे हैं. हालांकि यह शो दर्शकों के बीच में कब आएगा, इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है. कुल मिलाकर मनीषा कोइराला के फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं