विज्ञापन

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' देखने की 5 वजहें, आखिरी कारण ऐसा जिसे सुनकर हर फैन बोलेगा- ये तो थिएटर में ही देखेंगे!

एक सुपरस्टार की आखिरी फिल्म जब रिलीज होती है, तो वो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक यादगार सिनेमाई पल बन जाती है. इसी वजह से जन नायगन को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आखिर ऐसा क्या खास है कि फैंस इसे किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहते?

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' देखने की 5 वजहें, आखिरी कारण ऐसा जिसे सुनकर हर फैन बोलेगा- ये तो थिएटर में ही देखेंगे!
विजय की आखिरी फिल्म देखने की 5 वजहें
NDTV

किसी सुपरस्टार की फिल्म रिलीज होना बड़ी बात होती है. लेकिन जब वही फिल्म उसके फिल्मी करियर की आखिरी हो, तो मामला पूरी तरह बदल जाता है. तमिल सुपरस्टार विजय की 'जना नायगन' को लेकर कुछ ऐसा ही माहौल है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. इसकी वजह सिर्फ विजय नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो इसे साल की सबसे बड़ी रिलीज में शामिल करती हैं. अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि 'जना नायगन' थिएटर में देखनी चाहिए या नहीं, तो ये 5 वजहें आपका फैसला आसान कर देंगी.

ये भी पढ़ें; बॉबी देओल की फिल्म के लिए कंपनी ने दी कर्मचारियों को छुट्टी, फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए रात 3 बजे से लाइन

विजय की फिल्म

'जना नायगन' विजय की आखिरी फिल्म है. इसके बाद वो पूरी तरह राजनीति पर फोकस करेंगे. यानी जिस स्टार ने सालों तक अपने स्टाइल, डायलॉग और एक्शन से करोड़ों फैंस का दिल जीता, उसे आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका इसी फिल्म में मिलेगा. यही बात इसे हर विजय फैन के लिए बेहद खास बना देती है.

मौजूदा मुख्यमंत्री की फिल्म

'जना नायगन' सिर्फ फिल्म नहीं, इतिहास भी रच रही है. विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज होने वाली ये उनकी पहली फिल्म है. शायद इंडियन सिनेमा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक मौजूदा मुख्यमंत्री की फिल्म थिएटर में रिलीज हो रही हो. यही वजह है कि फिल्म को लेकर राजनीतिक और सिनेमाई, दोनों तरह की क्यूरियोसिटी बनी हुई है.

सेंसर से भी हुई लंबी जंग

अगर आपको सिर्फ मसाला नहीं, दमदार कहानी वाली फिल्में पसंद हैं, तो 'जना नायगन' आपकी लिस्ट में होनी चाहिए. डायरेक्टर एच. विनोथ अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में राजनीति और समाज से जुड़े कई तीखे मुद्दे उठाए गए हैं. सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने में भी कई महीने लगे और आखिरकार फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला. इससे साफ है कि फिल्म बिना लाग लपेट के अपनी बात कहती है.

विजय के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में सिर्फ विजय ही नहीं, बल्कि पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू और प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. खासकर बॉबी देओल और विजय की टक्कर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इतने दमदार कलाकार एक साथ हों तो स्क्रीन पर रोमांच अपने आप बढ़ जाता है.

फुल ऑन एक्शन का डबल डोज

विजय की फिल्मों में जबरदस्त एंट्री, सीटी बजवाने वाले सीन और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक की उम्मीद हर फैन करता है. 'जना नायगन' में ये जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है. उनके म्यूजिक के साथ एच. विनोथ का हाई वोल्टेज एक्शन फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने लायक बनाता है. यानी थिएटर में सीटियां, तालियां और भरपूर एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Jan Nayagan, Thalapathy Vijay CM, Bobby Deol, Jana Nayagan Advance Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com