विज्ञापन

जन नायगन करेगी 100 करोड़ की कमाई? शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड खतरे में

थलापति विजय के फैंस इस फिल्म का लंबा समय से इंतजार कर रहे थे. जन नायगन को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा था. अब एडवांस बुकिंग में विजय की फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

जन नायगन करेगी 100 करोड़ की कमाई? शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड खतरे में
jana nayagan advance booking
NDTV

साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म जन नायगन को लेकर सुर्खियों में हैं. बताया जा रहा है कि उनकी यह आखिरी फिल्म होगी. जन नायगन को एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. थलापति विजय के फैंस इस फिल्म का लंबा समय से इंतजार कर रहे थे. जन नायगन को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा था. अब एडवांस बुकिंग में विजय की फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 

ये भी पढ़ें; कौन थे जॉन चाचा, जिन्हें प्यार करते थे सब बच्चे, 72 साल पहले थे जिनके चर्चे, जिस हिंदी गाने के बिना अधूरा था दूरदर्शन का चित्रहार

6.5 लाख बिक गईं टिकट

दरअसल जन नायगन का इंतजार केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में किया जा रहा है.यही वजह है कि फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जन नायगन ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को ओपनिंग डे के लिए विजय की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 15 करोड़ की कमाई कर ली है. ब्लॉक की गई सीटों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 20 करोड़ से ज्यादा हो रहा है. हैरान तक देने वाली बात यह है कि अकेले पहले दिन के लिए जन नायगन की 6.5 लाख टिकट बिक चुके हैं. जिससे अब तक 30 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. 

पठान का रिकॉर्ड खतरे में

कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जन नायगन को ग्लोबली 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो विजय की यह फिल्म रिलीज के पहले दिन शाहरुख खान की फिल्म पठान के वर्ल्डवाइड 104 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। हालांकि अभी आंकड़े आने बाकि हैं. गौरतलब है कि यह विजय के करियर की आखिरी फिल्म है. इसलिए मेकर्स फिल्म को हिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पूरे इंडिया में 8000 शो प्लान किए गए हैं, जिनमें अकेले तमिलनाडु में ही 3500 से ज्यादा शो होंगे। आपको बता दें कि जन नायगन को रिलीज से पहले 7 महीने का संघर्ष करना पड़ा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jana Nayagan, Jana Nayagan Advance Booking, Jana Nayagan Advance Collection, Vijay, Thalapathy Vijay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com