बॉलीवुड में खूबसूरती की बात हो तो 50 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मधुबाला का नाम जरूर आएगा. वैलेंटाइन डे के खास दिन जन्मीं मधुबाला के बेपरवाह हुस्न के आगे सब कुछ फीका लगता था. फिल्मों में इस खूबसूरत अदाकारा का निभाया हर किरदार आज भी याद किया जाता है. मधुबाला का नाम 'ट्रेजडी क्वीन' भी रख दिया गया था, क्योंकि कई फिल्मों के आखिर में उनकी मौत दिखाई गई थी. वहीं मधुबाला का असल जीवन भी किसी फिल्म से कम नहीं रहा. कम उम्र में ही दिल की बीमारी से दुनिया छोड़ गईं मधुबाला अपने छोटे से जीवन में फिल्मों की एक लंबी पारी खेल गईं. उनकी खूबसूरती और स्टाइल के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है.
बहुत ही कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाना शुरू कर दिया था. सबसे खास बात है कि महज 14 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग के जरिए एक परिपक्व लड़की का किरदार निभाने वालीं मधुबाला का अभिनय लाजवाब था. तो चलिए आज मधुबाला के जन्मदिन पर उनकी कुछ न भुला पाने वाले किरदारों और यादगार तस्वीरों पर नजर डालते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस तस्वीर में लाल रंग की साड़ी में डायमंड के गहनों से सजी मधुबाला किसी अप्सरा सी नजर आ रही हैं. माथे पर बिंदी और बालों को बांधे ये सदाबहार अभिनेत्री खूबसूरती की मिसाल कायम कर गईं. भारतीय पारंपरिक परिधान में मधुबाला का हुश्न कहर ढाता था.
फिल्म हावड़ा ब्रिज में उनका स्टाइलिश किरदार हर किसी के जेहन में ताजा है, जिसमें वे वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं थी. उन्हें वेस्टर्न पहनावे में देखना आंखों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता था.
मधुबाला का फैशन सेंस सच में बिल्कुल कमाल था. फिल्म मुगल ए आजम में माथे पर बड़ा सा मोतियों का लटकन वाला मांग टीका और बड़ी सी नथ आज भी फॉलो की जाती है. इस फिल्म में लोग मधुबाला के अभिनय के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी कायल हो गए थे. दर्शकों को ये यकीन हो गया था कि सच में अनारकली ऐसी ही बेपनाह हुश्न की मालकिन होंगी.
हरे रंग की कैप्री के साथ ब्लैक स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहने मधुबाला बेहद चुलबुली लड़की नजर आ रही हैं. उनके सिर पर लाल कैप और पैरों में स्ट्रेप वाली सैंडल ग्लैमर को बढ़ा रही है. उस दौर में इस तरह के स्टाइल को कैरी कर मधुबाला फैशन स्टार बन गई थीं.
खुले बिखरे बालों से खेलती मधुबाला की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर जैसे आप से बातें कर रही हो. ऐसी खूबसूरती की मिसाल शायद ही कहीं और होगी. उनके चाहने वाले आज भी उनकी इन तस्वीरों और फिल्मों के सहारे जी रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं