रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट अभी थियेटर्स में आया भी नहीं है, लेकिन इसने पहले ही मोटा मुनाफा कमा लिया है. ये कमाई एडवांस बुकिंग से नहीं बल्कि किसी और सोर्स से हुई है. दरअसल इस मचअवेटेड फिल्म ने भारतीय सिनेमा में म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील्स में से एक हासिल की है. खबर है कि टी-सीरीज ने फिल्म के दोनों पार्ट के ऑडियो राइट्स खरीद लिए हैं. यह डील 30 जुलाई को होने वाले ट्रेलर के वर्ल्ड प्रीमियर से कुछ दिन पहले ही हुई है.
कितने करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स
इंडस्ट्री से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक यह डील मार्केट में काफी पॉपुलर थी और इसके लिए बड़े बड़े म्यूजिक लेबल्स लाइन में थे. हालांकि आखिर में बाजी टी-सीरीज के हाथ आई. कई दौर की बातचीत के बाद टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये के एडवांस पेमेंट के साथ ऑडियो राइट्स हासिल कर लिए. बताया जा रहा है कि यह एक रिफंडेबल एडवांस था, जिसने भारी रकम के बावजूद इसे एक अनोखी डील बना दिया.

टी-सीरीज के एक करीबी सोर्स ने कनफर्म किया कि टी-सीरीज ने 'रामायण' के म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं. भूषण कुमार और टी-सीरीज की सीनियर लीडरशिप फिल्म के साउंडट्रैक की पावर को लेकर बहुत श्योर हैं. वे जानते हैं ये कि ये फायदे का सौदा साबित होगी. उन्होंने आगे बताया, "इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स के लिए 75 करोड़ का एडवांस पेमेंट किया है. इस रकम में 'रामायण' के दोनों पार्ट का म्यूजिक शामिल है.
यह डील किसी भी भारतीय म्यूजिक कंपनी की सबसे बड़ी म्यूजिक राइट्स डील्स में से एक है. ऑस्कर विनर कम्पोजर-सिंगर-डायरेक्टर ए.आर. रहमान और हंस जिमर पहली बार किसी भारतीय फीचर फिल्म पर एक साथ काम कर रहे हैं.
ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान
मेकर्स ने इस मचअवेटेड फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. अब ये ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे (IST) दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. सोशल मीडिया पर अनाउंस करते हुए टीम ने लिखा, "शुभ ब्रह्म मुहूर्त में, हम 30 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 4:15 बजे (IST) दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ 'रामायण' के आगमन का स्वागत करते हैं."
यह भी पढ़ें: पलक तिवारी पर बोले पिता राजा चौधरी 'वह किसी के साथ भी रहे मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं केवल बायोलॉजिकल पिता'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं