विज्ञापन

39 साल पुराने इस गाने के बाद 'मिस हवा हवाई' बन गई थीं श्रीदेवी, कविता कृष्णमूर्ति से हुआ था ब्लंडर, एक्ट्रेस की कॉमेडी और एक्सप्रेशन ने लिया बचा

39 साल पहले रिलीज हुआ'हवा हवाई' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि श्रीदेवी के करियर की पहचान बन गया था. दिलचस्प बात यह है कि रिकॉर्डिंग के दौरान हुई कविता कृष्णमूर्ति की एक छोटी सी गलती को भी मेकर्स ने नहीं सुधारा और वही गाने की खास याद बन गई.

39 साल पुराने इस गाने के बाद 'मिस हवा हवाई' बन गई थीं श्रीदेवी, कविता कृष्णमूर्ति से हुआ था ब्लंडर, एक्ट्रेस की कॉमेडी और एक्सप्रेशन ने लिया बचा
इस गाने के बाद मिस हवा हवाई बन गईं श्रीदेवी

साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया' का गाना ‘हवा हवाई' आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. श्रीदेवी का अनोखा अंदाज, मजेदार एक्सप्रेशन और जबरदस्त डांस इस गाने की सबसे बड़ी खासियत थे. गाने को कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी, जबकि संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. दिलचस्प बात यह है कि रिकॉर्डिंग के दौरान कविता से एक शब्द गलत गाया गया था. उन्हें लगा कि गाना दोबारा रिकॉर्ड करना चाहिए, लेकिन लक्ष्मीकांत ने ऐसा करने से मना कर दिया. वजह थी श्रीदेवी की शानदार परफॉर्मेंस, जिसने उस छोटी सी गलती को भी यादगार बना दिया.

अजीब से शब्दों से शुरू हुआ था ‘हवा हवाई'

‘हवा हवाई' की शुरुआत में सुनाई देने वाले ‘अस्सी-तुस्सी', ‘लस्सी-पिस्सी' और ‘मोंबासा' जैसे शब्द आज भी लोगों को खूब याद हैं. लेकिन इनके पीछे कोई खास मतलब नहीं था. कविता कृष्णमूर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में कुछ शब्द संगीतकार लक्ष्मीकांत ने तैयार किए थे. बाद में रिकॉर्डिंग के दौरान ‘अस्सी-तुस्सी' और ‘लस्सी-पिस्सी' जैसे शब्द जुड़ते गए. गीतकार जावेद अख्तर ने आखिर में ‘मोंबासा' शब्द जोड़ा. इस तरह गाने का मजेदार और बिल्कुल अलग इंट्रो तैयार हुआ. 

कविता कृष्णमूर्ति से हुई थी ‘जीनू' वाली गलती

इस गाने से जुड़ा सबसे दिलचस्प किस्सा कविता कृष्णमूर्ति ने खुद बताया था. उन्होंने रिकॉर्डिंग के बाद सुना तो पाया कि अंतरे में उन्होंने ‘जानू जो तुमने बात छुपाई' की जगह गलती से ‘जीनू जो तुमने बात छुपाई' गा दिया था. कविता ने लक्ष्मीकांत को यह गलती बताई और दोबारा रिकॉर्ड करने की बात भी कही. लेकिन लक्ष्मीकांत ने उनकी आवाज दोबारा रिकॉर्ड नहीं कराई. उनका मानना था कि श्रीदेवी की स्क्रीन पर शानदार परफॉर्मेंस और गाने का पूरा असर इतना जबरदस्त था कि दोबारा रिकॉर्डिंग से वह जादू शायद दोबारा न बन पाए. यही गलती आज भी गाने के रिकॉर्डेड वर्जन में सुनाई देती है. 

कविता कृष्णमूर्ति के लिए भी ‘हवा हवाई' बेहद खास साबित हुआ. वह बाद में उनकी सबसे पहचान वाली आवाजों में शामिल हो गया. इस गाने की लोकप्रियता ने उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर बड़ी पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

श्रीदेवी बनीं ‘मिस हवा हवाई', फिल्म भी रही हिट

‘हवा हवाई' में श्रीदेवी ने एक ऐसी परफॉर्मेंस दी, जिसमें डांस के साथ उनकी कॉमेडी और चेहरे के एक्सप्रेशन भी खूब नजर आए. फिल्म में वह पत्रकार सीमा के किरदार में थीं. अनिल कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में थे, जबकि अमरीश पुरी ने खतरनाक विलेन मोगैम्बो का किरदार निभाया था. सतीश कौशिक का ‘कैलेंडर' किरदार भी काफी लोकप्रिय हुआ. फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था और कहानी-संवाद सलीम-जावेद की आखिरी साथ लिखी गई फिल्म थी. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: कुकू कोहली को आखिरी विदाई देने पहुंचे सितारे, बदहवास नजर आईं पत्नी अरुणा ईरानी, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

‘मिस्टर इंडिया' 29 मई 1987 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसे हिट घोषित किया गया. फिल्म की सफलता के साथ श्रीदेवी की ‘मिस हवा हवाई' वाली पहचान भी ऐसी बनी कि आज 39 साल बाद भी जब ‘हवा हवाई' का नाम आता है, तो सबसे पहले उनकी रंगीन ड्रेस, मजेदार अंदाज और शानदार एक्सप्रेशन आंखों के सामने आ जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Hawa Hawai, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com