विज्ञापन

नोरा फतेही की बढ़ी मुसीबतें, अश्लील गाने पर NCW ने नोरा, संजय दत्त और फिल्म मेकर्स को जारी किया समन

Nora Fatehi Vulgar Song Row: केडी: द डेविल नाम से आ रही इस फिल्म के गाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब NCW ने गाने से जुड़े सभी लोगों को समन जारी किया है.

नोरा फतेही की बढ़ी मुसीबतें, अश्लील गाने पर NCW ने नोरा, संजय दत्त और फिल्म मेकर्स को जारी किया समन
केडी:द डेविल का एक गाना कर बुरी फंसी नोरा फतेही
Social Media
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, डांसर नोरा फतेही और कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल की टीम को समन जारी किया है. यह कदम फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है. इन शिकायतों में गाने में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट होने का आरोप लगाया जा रहा था. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने के बोल, कोरियोग्राफी और सीन अश्लील हैं जो खासकर बच्चों और समाज के लिए नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं. बता दें कि इस गाने को विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया था.

यह मामला सिनेमा में क्रिएटिव फ्रीडम और कंटेंट कंट्रोल को लेकर बहस को और तेज कर रहा है. कुछ लोग इसे एंटरटेनमेंट का हिस्सा मानते हैं जबकि दूसरे इसे महिलाओं की इमेज और नैतिकता के खिलाफ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही वाले अश्लील गाने को गाया किसने? ये है वो सिंगर जिसने पहले हिंदी गाने से मचा डाला बवाल

एनसीडब्ल्यू ने इस गाने से जुड़ी सभी लोगों से सफाई मांगी है और शिकायतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार करने की बात कही गै. फिल्म केडी: द डेविल अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली है, और यह विवाद इसके प्रमोशन पर असर डाल सकता है. गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल मचा कि ये ट्रोलिंग के चलते सुर्खियों में रहा. धीरे-धीरे शिकायतें बढ़ने लगीं तो मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से हटा लिया. हाल में नोरा फतेही ने अपना पक्ष रखा. नोरा ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ वर्जन के लिए गाना शूट किया था. इसें हिंदी के साथ कैसे रिलीज किया गया इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और उन्हें इतनी हिंदी नहीं आती है.

गाने के लेखक बताए जा रहे रकीब आलम ने कहा मैंने गाना नहीं लिखा

इस गाने में लेखक के तौर पर रकीम आलम का नाम दिखाया जा रहा है. एनडीटीवी ने जब रकीब आलम से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें गाना लिखने को कहा जब उन्होंने समय की कमी की बात कही तो उन्हें केवल गाना ट्रांसलेट करने को कहा गया. मेकर्स ने उनसे कहा कि वे बस ट्रांसलेट कर दें इसे फाइन ट्यून कर रिलीज किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. गाना जस का तस रिलीज किया गया और अब नतीजा आपके सामने है.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही वाले वायरल अश्लील गाने के सपोर्ट में आईं डायरेक्टर की बीवी रक्षिता, बोलीं- चोली के पीछे आया तो ठीक लेकिन सरके चुनर पर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Sanjay Dutt, KD The Devil, Sarke Chunar Controversy, NCW Summons, Bollywood Controversy, Vulgar Song Row
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com